वारंटी को पकड़ने गई पुलिस पर परिवार ने किया हमला:आरोपी का भाई गिरफ्तार, परिवार ने आरोपी को छत पर चढ़ाकर भगाया, चार पर केस दर्ज

वारंटी को पकड़ने गई पुलिस पर परिवार ने किया हमला:आरोपी का भाई गिरफ्तार, परिवार ने आरोपी को छत पर चढ़ाकर भगाया, चार पर केस दर्ज

शाहजहांपुर में वारंटी धीरेंद्र कनौजिया को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर उसके परिवार ने हमला कर दिया। परिवार ने पुलिस से धक्का-मुक्की कर धीरेंद्र को भगा दिया। पुलिस ने बाद में आरोपी के भाई प्रांशु कनौजिया को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद पुलिस ने धीरेंद्र की पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। धीरेंद्र कनौजिया चौक कोतवाली क्षेत्र की बृज बिहार कॉलोनी का निवासी है। उसके खिलाफ वर्ष 2014 में अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ था। वह कई तारीखों पर कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ, जिसके बाद कोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया था। शुक्रवार सुबह चौक कोतवाली पुलिस वारंट तामील कराने धीरेंद्र के घर पहुंची। धीरेंद्र उस समय घर पर ही था। पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह भागने लगा। इसी दौरान धीरेंद्र के परिवार ने पुलिस को रोक लिया और उनके साथ गाली-गलौज व धक्का-मुक्की की। परिवार ने धीरेंद्र को पुलिस से छुड़ाकर भगा दिया। धीरेंद्र पुलिस के सामने ही अपने मकान की छत पर चढ़ा और फिर दूसरे मकान की छत से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस को अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा। पुलिस ने इस मामले में धीरेंद्र के भाई प्रांशु कनौजिया, प्रमिल कनौजिया और धीरेंद्र की पत्नी के खिलाफ पुलिस कार्य में बाधा डालने, आपराधिक बल का प्रयोग करने, गाली-गलौज और धमकी देने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *