जंगल में जमीन के नीचे मिली अवैध शराब:ग्वालियर में 2.5 लाख की शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

जंगल में जमीन के नीचे मिली अवैध शराब:ग्वालियर में 2.5 लाख की शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर जिले में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ रविवार को बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने जंगल में जमीन के भीतर गड्ढे खोदकर छिपाई गई अवैध शराब और उसे बनाने की सामग्री को जब्त कर नष्ट किया है। यह कार्रवाई ग्वालियर के हस्तिनापुर, मोहनपुर कंजर डेरा और डबरा क्षेत्रों में की गई। छापेमारी के दौरान लगभग 1400 किलोग्राम लहान (कच्ची शराब बनाने का पदार्थ) नष्ट किया गया और 96 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त की गई। इस संबंध में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 1400 किलो गुड़-लहान को नष्ट किया आबकारी विभाग की टीम ने हस्तिनापुर क्षेत्र के ग्राम सोनकर में योगेंद्र गुर्जर के ठिकाने पर दबिश दी। यहां से 85 पाव देसी मसाला और 74 पाव देसी प्लेन शराब बरामद हुई। मोहनपुर कंजर डेरा में जमीन के भीतर गड्ढों में छिपाकर रखे गए लगभग 1400 किलोग्राम गुड़-लहान को मौके पर ही नष्ट किया गया। 96 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद डबरा क्षेत्र में पंकज बलवानी के ठिकाने पर भी कार्रवाई हुई, जहां से 54 बल्क लीटर देसी और 42.375 बल्क लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। कुल मिलाकर 96.375 बल्क लीटर अवैध मदिरा बरामद हुई। विभाग के अनुसार, जब्त शराब और नष्ट किए गए लहान की अनुमानित कीमत 2.55 लाख रुपए है। आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ ऐसी कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *