फरार शिक्षिका अंजू तिवारी पर 10 हजार का इनाम:मऊगंज में तहसीलदार के सामने किया था हमला; घटना के बाद से फरार

फरार शिक्षिका अंजू तिवारी पर 10 हजार का इनाम:मऊगंज में तहसीलदार के सामने किया था हमला; घटना के बाद से फरार

मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र के शिवराजपुर में तहसीलदार के सामने हुए जानलेवा हमले के मामले में फरार सरकारी शिक्षिका अंजू तिवारी पर 10 हजार रुपए का नकद इनाम घोषित किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम भी गठित की गई है। स्टे के बावजूद हो रहा था निर्माण यह मामला 30 अक्टूबर 2025 का है, जब शिवराजपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर रमेश कुमार तिवारी और कमलेश्वर तिवारी के बीच विवाद हुआ था। उच्च न्यायालय का स्थगन आदेश (स्टे ऑर्डर) होने के बावजूद जमीन पर निर्माण कार्य की शिकायत मिलने पर तहसीलदार निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। अधिकारियों की मौजूदगी में ही विवाद इतना बढ़ गया कि कमलेश्वर तिवारी ने लोहे की बल्लम से रमेश कुमार पर जानलेवा हमला कर दिया। पत्नी पर मारपीट और उकसाने का आरोप प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, हमलावर कमलेश्वर की पत्नी अंजू तिवारी, जो स्वयं एक सरकारी शिक्षिका है, ने भी घायल रमेश कुमार के साथ लात-घूंसों से मारपीट की। हमले में रमेश कुमार के सिर, माथे और सीने में गंभीर चोटें आई थीं। नईगढ़ी पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास (Section 307) के तहत मामला दर्ज किया था। पति जेल में, पत्नी की तलाश जारी पुलिस ने मुख्य आरोपी कमलेश्वर तिवारी को कुछ समय पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन उसकी पत्नी अंजू तिवारी घटना के बाद से ही फरार चल रही है। पुलिस अधीक्षक ने घोषणा की है कि जो भी व्यक्ति फरार शिक्षिका की गिरफ्तारी में मदद करेगा या सटीक सूचना देगा, उसे 10 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *