केंद्रीय मंत्री शिवराज ने दिव्यांग छात्रा द्रोपदी से की बात:फोन पर 12वीं में सफलता की बधाई; जज्बे और मेहनत की सराहना

केंद्रीय मंत्री शिवराज ने दिव्यांग छात्रा द्रोपदी से की बात:फोन पर 12वीं में सफलता की बधाई; जज्बे और मेहनत की सराहना

मंडला जिले की दिव्यांग छात्रा द्रोपदी धुर्वे की 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफलता अब प्रदेश स्तर पर चर्चा का विषय बन गई है। पैरों से लिखकर 65 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली द्रोपदी को रविवार को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फोन पर बधाई दी। यह बातचीत भास्कर में उनकी कहानी प्रकाशित होने के बाद हुई। शिवराज सिंह चौहान ने द्रोपदी के जज्बे की सराहना की बिछिया क्षेत्र के भाजपा नेता डॉ. विजय आनंद मरावी द्रोपदी से मिलने उनके गांव पहुंचे थे। उन्होंने ही फोन के माध्यम से द्रोपदी की बातचीत केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से कराई। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने द्रोपदी के जज्बे और मेहनत की सराहना की। उन्होंने छात्रा को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया और भविष्य में उनसे मुलाकात करने की बात भी कही। करौंदा टोला निवासी द्रोपदी धुर्वे जन्म से दिव्यांग हैं। उनका एक हाथ नहीं है और दूसरा पूर्ण विकसित नहीं है। इन शारीरिक चुनौतियों के बावजूद, उन्होंने पैरों से लिखना सीखा और इसी के सहारे 12वीं बोर्ड परीक्षा में 65 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इससे पहले वे 10वीं बोर्ड परीक्षा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुकी हैं। द्रोपदी की यह उपलब्धि उन्हें पूरे जिले और प्रदेश में प्रेरणा का प्रतीक बना रही है। डॉ विजय आनंद मरावी ने बताया कि द्रोपदी की सफलता की जानकारी लगने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का मैसेज आया था। उन्होंने द्रोपदी के विषय में जानकारी दी। साथ ही वे रविवार को द्रोपदी के गांव पहुंच कर शिवराज सिंह चौहान से फोन पर बात कराई। ये खबर भी पढ़े… दिव्यांग छात्रा द्रोपदी धुर्वे ने पैरों से लिखकर दी परीक्षा:12वीं बोर्ड परीक्षा में 65% अंक प्राप्त किए; रंगोली-मेहंदी भी लगाती है मंडला जिले के मवई विकासखंड में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भीमडोंगरी की छात्रा द्रोपदी धुर्वे ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 65 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। जन्म से दिव्यांग द्रोपदी ने यह उपलब्धि अपने पैरों से लिखकर प्राप्त की है, जो उनके साहस और संघर्ष को दर्शाता है। पढ़े पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *