ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत:गोपालगंज में पुलिस शव की पहचान और लीगल एक्शन में जुटी

ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत:गोपालगंज में पुलिस शव की पहचान और लीगल एक्शन में जुटी

गोपालगंज में पूर्वोत्तर रेलवे के थावे-सीवान रेल खंड पर वृंदावन सदासी राय टोला गांव के पास एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार, व्यक्ति रेलवे ट्रैक पार कर रहा था तभी वह तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा देख आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया स्टेशन अधीक्षक सत्येंद्र कुमार के मेमो पर पहुंची जीआरपी और स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है। इसके लिए आसपास के गांवों के लोगों से पूछताछ की जा रही है और हुलिए के आधार पर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मृतक के परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है ताकि कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव उन्हें सौंपा जा सके। रेलवे प्रशासन ने लोगों से एक बार फिर अपील की है कि रेलवे ट्रैक पार करते समय सावधानी बरतें और अनाधिकृत रास्तों का उपयोग न करें। गोपालगंज में पूर्वोत्तर रेलवे के थावे-सीवान रेल खंड पर वृंदावन सदासी राय टोला गांव के पास एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार, व्यक्ति रेलवे ट्रैक पार कर रहा था तभी वह तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा देख आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया स्टेशन अधीक्षक सत्येंद्र कुमार के मेमो पर पहुंची जीआरपी और स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है। इसके लिए आसपास के गांवों के लोगों से पूछताछ की जा रही है और हुलिए के आधार पर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मृतक के परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है ताकि कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव उन्हें सौंपा जा सके। रेलवे प्रशासन ने लोगों से एक बार फिर अपील की है कि रेलवे ट्रैक पार करते समय सावधानी बरतें और अनाधिकृत रास्तों का उपयोग न करें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *