लखनऊ में 11वीं मंजिल से कूदने वाली की हालत सीरियस:सिर के पिछले हिस्से में अंदरूनी चोट, लोहिया से SGPGI रेफर की गई

लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में 11वीं मंजिल से कूदने वाली लड़की की हालत सीरियस है। उसके सिर के पिछले हिस्से में गहरी अंदरूनी चोट पहुंची थी। उसे लोहिया संस्थान से SGPGI के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने कहा है कि हालत स्थिर होने के बाद लड़की के बयान दर्ज किए जाएंगे। घटना रविवार की पार्श्वनाथ प्लाजा की है। शाम 7:15 बजे 11वीं मंजिल पर वोडाफोन कॉलसेंटर में कार्यरत एक 22 साल की युवती ने छलांग लगा दी थी। उसकी पहचान रायबरेली के अजयनगर कमलापुर की शिवांशी पाल के रूप में हुई। वह अपनी बहन के साथ खरगापुर इलाके में किराए के कमरे में रहती है। सहकर्मियों ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम करीब 7:15 बजे शिवांशी वॉशरूम जाने की बात कहकर ऑफिस से निकली थी। कुछ देर बाद उसने वॉशरूम की खिड़की खोलकर छलांग लगा दी। पहले तल पर लगे टीन शेड से टकराने के कारण उसकी जान बच गई, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस बोली- बयान दर्ज होने के बाद होगी कार्रवाई युवती के परिवार ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है, न ही पुलिस को कोई शिकायत दी है। बहन का कहना है कि शिवांशी पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी। इंस्पेक्टर थाना विभूतिखंड अमर सिंह का कहना है हालत स्थिर होने के बाद युवती के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद ही कुछ साफ हो पाएगा। परिवार से अगर कोई शिकायती पत्र मिला तो उस पर भी जांच की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *