बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर बाराती की मौत हो गई। मृतक की पहचान रजौन थाना क्षेत्र के पिपराह डीह गांव निवासी मुकेश ठाकुर उर्फ गणपत ठाकुर के पुत्र आयुष कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार आयुष कुमार अपने चचेरे भाई चिंटू कुमार की बारात में शामिल होने सोमवार की देर रात अमरपुर थाना क्षेत्र के मकदुम्मा गांव गया था। वहां मकदुम्मा गांव निवासी राम ठाकुर के यहां शादी समारोह चल रहा था। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह आयुष समारोह स्थल से निकलकर मकदुम्मा चौक के पास सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से गुजर रहे एक हाईवा वाहन ने उसे कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि आयुष की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बारात में अफरा-तफरी मच गई। बारातियों के शोर मचाने पर शादी समारोह में मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना के बाद शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं और मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी-थानाध्यक्ष हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार दोपहर जैसे ही आयुष का शव पिपराह डीह गांव पहुंचा, परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो उठा। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीण और रिश्तेदार परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर बाराती की मौत हो गई। मृतक की पहचान रजौन थाना क्षेत्र के पिपराह डीह गांव निवासी मुकेश ठाकुर उर्फ गणपत ठाकुर के पुत्र आयुष कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार आयुष कुमार अपने चचेरे भाई चिंटू कुमार की बारात में शामिल होने सोमवार की देर रात अमरपुर थाना क्षेत्र के मकदुम्मा गांव गया था। वहां मकदुम्मा गांव निवासी राम ठाकुर के यहां शादी समारोह चल रहा था। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह आयुष समारोह स्थल से निकलकर मकदुम्मा चौक के पास सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से गुजर रहे एक हाईवा वाहन ने उसे कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि आयुष की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बारात में अफरा-तफरी मच गई। बारातियों के शोर मचाने पर शादी समारोह में मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना के बाद शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं और मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी-थानाध्यक्ष हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार दोपहर जैसे ही आयुष का शव पिपराह डीह गांव पहुंचा, परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो उठा। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीण और रिश्तेदार परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


