किशनगंज में भारत-नेपाल सीमा के पास एसएसबी जवानों और पुलिस ने संयुक्त रूप से एक बड़ी कार्रवाई की है। जहां इस कार्रवाई में 306.08 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है। इस दौरान दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई दिघलबैंक स्कूल चौक के समीप की गई। विशेष संयुक्त अभियान में कार्रवाई यह विशेष संयुक्त नाका अभियान बिहार पुलिस के साथ मिलकर चलाया गया है। जब्त की गई ब्राउन शुगर की मात्रा 306.08 ग्राम है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक अपाचे बाइक भी मौके से जब्त की गई है, उक्त बाइक की वाहन संख्या BR37M911 है। थाना अध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया, खुफिया जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। तस्कर हरवाडंगा से दिघलबैंक मार्केट की ओर तस्करी करने के लिए ब्राउन शुगर ले जा रहे थे। तभी सीमा स्तंभ संख्या-134 से लगभग 750 मीटर भारत की तरफ, दिघलबैंक स्कूल चौक पर दोनों को धर दबोचा गया है। गिरफ्तार दोनों तस्करों की पहचान, दिघलबैंक थाना क्षेत्र के रहनेवाले शाह जमाल और बहादुगंज थाना क्षेत्र के रहनेवाले समशुल आलम के रूप में हुई है। उक्त ब्राउन शुगर की कीमत करीब 6-7 लाख रुपए आंकी गई है। दोनों को मेडिकल के बाद जेल भेज गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्तियों को मंगलवार दोपहर मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया है। जब्त किए गए सामान और गिरफ्तार तस्करों को आगे की कार्रवाई के लिए दिघलबैंक पुलिस स्टेशन, किशनगंज को सौंप दिया गया है। सहायक कमांडेंट प्रियरंजन चकमा, बी समवाय दिघलबैंक ने इसकी जानकारी दी। किशनगंज में भारत-नेपाल सीमा के पास एसएसबी जवानों और पुलिस ने संयुक्त रूप से एक बड़ी कार्रवाई की है। जहां इस कार्रवाई में 306.08 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है। इस दौरान दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई दिघलबैंक स्कूल चौक के समीप की गई। विशेष संयुक्त अभियान में कार्रवाई यह विशेष संयुक्त नाका अभियान बिहार पुलिस के साथ मिलकर चलाया गया है। जब्त की गई ब्राउन शुगर की मात्रा 306.08 ग्राम है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक अपाचे बाइक भी मौके से जब्त की गई है, उक्त बाइक की वाहन संख्या BR37M911 है। थाना अध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया, खुफिया जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। तस्कर हरवाडंगा से दिघलबैंक मार्केट की ओर तस्करी करने के लिए ब्राउन शुगर ले जा रहे थे। तभी सीमा स्तंभ संख्या-134 से लगभग 750 मीटर भारत की तरफ, दिघलबैंक स्कूल चौक पर दोनों को धर दबोचा गया है। गिरफ्तार दोनों तस्करों की पहचान, दिघलबैंक थाना क्षेत्र के रहनेवाले शाह जमाल और बहादुगंज थाना क्षेत्र के रहनेवाले समशुल आलम के रूप में हुई है। उक्त ब्राउन शुगर की कीमत करीब 6-7 लाख रुपए आंकी गई है। दोनों को मेडिकल के बाद जेल भेज गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्तियों को मंगलवार दोपहर मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया है। जब्त किए गए सामान और गिरफ्तार तस्करों को आगे की कार्रवाई के लिए दिघलबैंक पुलिस स्टेशन, किशनगंज को सौंप दिया गया है। सहायक कमांडेंट प्रियरंजन चकमा, बी समवाय दिघलबैंक ने इसकी जानकारी दी।


