बक्सर में 45 लाख की शराब जब्त:डीसीएम ट्रक से 491 पेटियां बरामद, चंडीगढ़ से मुजफ्फरपुर जा रही थी खेप, चालक गिरफ्तार

बक्सर में 45 लाख की शराब जब्त:डीसीएम ट्रक से 491 पेटियां बरामद, चंडीगढ़ से मुजफ्फरपुर जा रही थी खेप, चालक गिरफ्तार

बक्सर में उत्पाद विभाग ने मंगलवार को शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की। वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट (ऊपरी पुल) पर एक डीसीएम ट्रक से लगभग 45 लाख रुपये मूल्य की विदेशी शराब और बीयर बरामद की गई। इस दौरान ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि यह कार्रवाई वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर नियमित जांच अभियान के दौरान हुई। चेक पोस्ट प्रभारी उत्पाद इंस्पेक्टर कुंदन कुमार के नेतृत्व में टीम वाहनों की सघन जांच कर रही थी। इसी क्रम में संदिग्ध डीसीएम ट्रक (रजिस्ट्रेशन नंबर एमएच 40 सीडी 6120) को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें शराब की बड़ी खेप छिपाई गई थी। खेप चंडीगढ़ से मुजफ्फरपुर ले जाई जा रही थी
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शराब की यह खेप चंडीगढ़ से मुजफ्फरपुर ले जाई जा रही थी। तस्करों ने शराब को ट्रक में इस तरह छिपाया था ताकि जांच के दौरान किसी को संदेह न हो। हालांकि, उत्पाद विभाग की सतर्कता से तस्करी की यह कोशिश नाकाम हो गई। उत्पाद विभाग के अनुसार, ट्रक से कुल 491 पेटियां बरामद की गईं। इनमें बुडवाइजर बीयर और क्लासिक ओल्ड हैबिट व्हिस्की के विभिन्न पैक शामिल हैं। जब्त की गई शराब में 3456 लीटर विदेशी शराब और 1188 लीटर बीयर थी, यानी कुल 4644 लीटर शराब और बीयर बरामद हुई। डीसीएम ट्रक को जब्त कर लिया
मौके से गिरफ्तार चालक की पहचान नागपुर, महाराष्ट्र निवासी सोनू सिंह (45 वर्ष), पिता बलवीर सिंह के रूप में हुई है। उससे शराब तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है। उत्पाद विभाग ने शराब और डीसीएम ट्रक को जब्त कर लिया है और बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। उत्पाद अधीक्षक ने कहा कि शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और सीमावर्ती चेक पोस्टों पर जांच को और सख्त किया जाएगा, ताकि बिहार में अवैध शराब की आपूर्ति पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके। बक्सर में उत्पाद विभाग ने मंगलवार को शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की। वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट (ऊपरी पुल) पर एक डीसीएम ट्रक से लगभग 45 लाख रुपये मूल्य की विदेशी शराब और बीयर बरामद की गई। इस दौरान ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि यह कार्रवाई वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर नियमित जांच अभियान के दौरान हुई। चेक पोस्ट प्रभारी उत्पाद इंस्पेक्टर कुंदन कुमार के नेतृत्व में टीम वाहनों की सघन जांच कर रही थी। इसी क्रम में संदिग्ध डीसीएम ट्रक (रजिस्ट्रेशन नंबर एमएच 40 सीडी 6120) को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें शराब की बड़ी खेप छिपाई गई थी। खेप चंडीगढ़ से मुजफ्फरपुर ले जाई जा रही थी
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शराब की यह खेप चंडीगढ़ से मुजफ्फरपुर ले जाई जा रही थी। तस्करों ने शराब को ट्रक में इस तरह छिपाया था ताकि जांच के दौरान किसी को संदेह न हो। हालांकि, उत्पाद विभाग की सतर्कता से तस्करी की यह कोशिश नाकाम हो गई। उत्पाद विभाग के अनुसार, ट्रक से कुल 491 पेटियां बरामद की गईं। इनमें बुडवाइजर बीयर और क्लासिक ओल्ड हैबिट व्हिस्की के विभिन्न पैक शामिल हैं। जब्त की गई शराब में 3456 लीटर विदेशी शराब और 1188 लीटर बीयर थी, यानी कुल 4644 लीटर शराब और बीयर बरामद हुई। डीसीएम ट्रक को जब्त कर लिया
मौके से गिरफ्तार चालक की पहचान नागपुर, महाराष्ट्र निवासी सोनू सिंह (45 वर्ष), पिता बलवीर सिंह के रूप में हुई है। उससे शराब तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है। उत्पाद विभाग ने शराब और डीसीएम ट्रक को जब्त कर लिया है और बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। उत्पाद अधीक्षक ने कहा कि शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और सीमावर्ती चेक पोस्टों पर जांच को और सख्त किया जाएगा, ताकि बिहार में अवैध शराब की आपूर्ति पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *