नवादा के पटेल नगर में स्वर्ण महिला समिति ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वर्ण समाज की महिलाओं की समस्याओं पर चर्चा करना और उनके उत्थान के लिए संगठन का विस्तार करने का संकल्प लेना था। कार्यक्रम में नवादा की पूर्व सिविल सर्जन डॉ. सावित्री शर्मा और डॉ. मधु सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। गोरी रानी, बंटी सिंह और खुशबू सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया और मंच संचालन की जिम्मेदारी संभाली। अपने संबोधन में गोरी रानी ने बताया कि स्वर्ण समाज की कई महिलाएं कठिन परिस्थितियों का सामना कर रही हैं। उन्होंने कहा कि स्वर्ण महिला समिति का मुख्य उद्देश्य समाज की वंचित महिलाओं को जागरूक करना, उन्हें शिक्षित और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना तथा मुख्यधारा से जोड़ना है। गरीब महिलाओं को योजनाओं का लाभ मिले बंटी सिंह ने स्वर्ण वर्ग की महिलाओं और परिवारों के सामने आ रही आर्थिक चुनौतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने मांग की कि अन्य जातियों की गरीब महिलाओं को मिलने वाले सरकारी योजनाओं, आरक्षण और अधिकारों का लाभ स्वर्ण समाज की जरूरतमंद महिलाओं को भी मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी दबे-कुचले वर्गों का उत्थान होना चाहिए, लेकिन स्वर्ण समाज को अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। स्वर्ण समाज की महिलाएं ताकत से आगे आएं खुशबू सिंह ने बिहार में स्वर्ण समाज की महिलाओं की कमजोर स्थिति का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अब स्वर्ण समाज की महिलाएं अपनी ताकत बढ़ाने के लिए स्वयं आगे आ रही हैं। उन्होंने राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे सभी क्षेत्रों में स्वर्ण समाज की महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग की और राजनीतिक परिस्थितियों की आलोचना करते हुए कहा कि स्वर्ण समाज की महिलाओं को लगातार दरकिनार करना अनुचित है। मुख्य अतिथि डॉ. सावित्री शर्मा ने स्वर्ण महिला समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे एक सराहनीय कदम बताया। उन्होंने संगठन को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। डॉ. मधु सिन्हा ने भी कार्यक्रम की उपयोगिता पर प्रकाश डाला और महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास करने की सलाह दी। समाज की सैकड़ों महिलाएं कार्यक्रम में उपस्थित रहीं कार्यक्रम में वर्षा रानी, पुष्पा कुमारी, राजकुमारी, बीना देवी, बिभा कुमारी, संगीता कुमारी, कुंदन कुमारी, विभा कुमारी, महारानी कुमारी, बिना कुमारी सहित स्वर्ण समाज की सैकड़ों महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।इस अवसर पर स्वर्ण समाज की महिलाओं को सशक्त बनाने, उनके हकों की लड़ाई लड़ने और उन्हें सामाजिक-आर्थिक मुख्यधारा में शामिल करने का स्पष्ट संदेश दिया गया। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ नवादा के पटेल नगर में स्वर्ण महिला समिति ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वर्ण समाज की महिलाओं की समस्याओं पर चर्चा करना और उनके उत्थान के लिए संगठन का विस्तार करने का संकल्प लेना था। कार्यक्रम में नवादा की पूर्व सिविल सर्जन डॉ. सावित्री शर्मा और डॉ. मधु सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। गोरी रानी, बंटी सिंह और खुशबू सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया और मंच संचालन की जिम्मेदारी संभाली। अपने संबोधन में गोरी रानी ने बताया कि स्वर्ण समाज की कई महिलाएं कठिन परिस्थितियों का सामना कर रही हैं। उन्होंने कहा कि स्वर्ण महिला समिति का मुख्य उद्देश्य समाज की वंचित महिलाओं को जागरूक करना, उन्हें शिक्षित और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना तथा मुख्यधारा से जोड़ना है। गरीब महिलाओं को योजनाओं का लाभ मिले बंटी सिंह ने स्वर्ण वर्ग की महिलाओं और परिवारों के सामने आ रही आर्थिक चुनौतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने मांग की कि अन्य जातियों की गरीब महिलाओं को मिलने वाले सरकारी योजनाओं, आरक्षण और अधिकारों का लाभ स्वर्ण समाज की जरूरतमंद महिलाओं को भी मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी दबे-कुचले वर्गों का उत्थान होना चाहिए, लेकिन स्वर्ण समाज को अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। स्वर्ण समाज की महिलाएं ताकत से आगे आएं खुशबू सिंह ने बिहार में स्वर्ण समाज की महिलाओं की कमजोर स्थिति का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अब स्वर्ण समाज की महिलाएं अपनी ताकत बढ़ाने के लिए स्वयं आगे आ रही हैं। उन्होंने राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे सभी क्षेत्रों में स्वर्ण समाज की महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग की और राजनीतिक परिस्थितियों की आलोचना करते हुए कहा कि स्वर्ण समाज की महिलाओं को लगातार दरकिनार करना अनुचित है। मुख्य अतिथि डॉ. सावित्री शर्मा ने स्वर्ण महिला समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे एक सराहनीय कदम बताया। उन्होंने संगठन को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। डॉ. मधु सिन्हा ने भी कार्यक्रम की उपयोगिता पर प्रकाश डाला और महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास करने की सलाह दी। समाज की सैकड़ों महिलाएं कार्यक्रम में उपस्थित रहीं कार्यक्रम में वर्षा रानी, पुष्पा कुमारी, राजकुमारी, बीना देवी, बिभा कुमारी, संगीता कुमारी, कुंदन कुमारी, विभा कुमारी, महारानी कुमारी, बिना कुमारी सहित स्वर्ण समाज की सैकड़ों महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।इस अवसर पर स्वर्ण समाज की महिलाओं को सशक्त बनाने, उनके हकों की लड़ाई लड़ने और उन्हें सामाजिक-आर्थिक मुख्यधारा में शामिल करने का स्पष्ट संदेश दिया गया। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ


