अररिया DM ने जनगणना 2027 पोर्टल पर किया रजिस्ट्रेशन:लोगों से ऑनलाइन खुद जानकारी भरने की अपील, स्व-गणना से विकास योजनाओं में सुधार की बात

अररिया DM ने जनगणना 2027 पोर्टल पर किया रजिस्ट्रेशन:लोगों से ऑनलाइन खुद जानकारी भरने की अपील, स्व-गणना से विकास योजनाओं में सुधार की बात

अररिया में जनगणना 2027 के पहले चरण ‘मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना’ के तहत जिला पदाधिकारी सह प्रधान जनगणना अधिकारी विनोद दूहन ने आज se.census.gov.in पोर्टल पर अपना पंजीकरण किया। इस अवसर पर उन्होंने आम नागरिकों से डिजिटल माध्यम से अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करने की अपील की। जिलाधिकारी विनोद दूहन ने बताया कि स्व गणना समाज के प्रत्येक वर्ग की वास्तविक स्थिति को समझने और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से नागरिक घर बैठे अपनी सटीक जानकारी दर्ज कर शासन-प्रशासन को अद्यतन आंकड़े उपलब्ध करा सकेंगे। इससे विकास योजनाओं का लाभ सही पात्रों तक पहुंचाना अधिक सुगम और पारदर्शी होगा। नागरिकों को स्व गणना का विकल्प दिया गया
उन्होंने जानकारी दी कि जनगणना 2027 दो चरणों में होगी। पहले चरण में मकान सूचीकरण चल रहा है, जिसमें नागरिकों को स्व गणना का विकल्प दिया गया है। अररिया सहित पूरे बिहार में 17 अप्रैल 2026 से 01 मई 2026 तक स्व गणना की अवधि निर्धारित है। इस दौरान कोई भी व्यक्ति se.census.gov.in पोर्टल पर मोबाइल नंबर से पंजीकरण कर अपने परिवार और मकान संबंधी जानकारी आसानी से दर्ज कर सकता है। सहभागिता और सटीक डेटा संग्रह को बढ़ावा देगी जिलाधिकारी ने अररिया वासियों से विशेष अपील करते हुए कहा कि वे 17 अप्रैल से 1 मई 2026 तक se.census.gov.in पोर्टल पर अपना पंजीकरण अवश्य करें। उन्होंने जोर दिया कि स्व गणना को सफल बनाने में हर नागरिक की सक्रिय भूमिका आवश्यक है। यह पहल पारदर्शिता, सहभागिता और सटीक डेटा संग्रह को बढ़ावा देगी, जो समग्र विकास की दिशा तय करने में सहायक सिद्ध होगी। स्व गणना पूरी करने के बाद नागरिकों को एक यूनिक SE ID भी मिलेगा। समय बचेगा और डेटा की गुणवत्ता बढ़ेगी
यह पहली बार है जब भारत की जनगणना में स्व गणना का विकल्प प्रदान किया गया है, जिससे प्रगणकों का समय बचेगा और डेटा की गुणवत्ता बढ़ेगी। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से इस अवसर का लाभ उठाने और घर बैठे अपनी गणना करवाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का अनुरोध किया है। अररिया में जनगणना 2027 के पहले चरण ‘मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना’ के तहत जिला पदाधिकारी सह प्रधान जनगणना अधिकारी विनोद दूहन ने आज se.census.gov.in पोर्टल पर अपना पंजीकरण किया। इस अवसर पर उन्होंने आम नागरिकों से डिजिटल माध्यम से अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करने की अपील की। जिलाधिकारी विनोद दूहन ने बताया कि स्व गणना समाज के प्रत्येक वर्ग की वास्तविक स्थिति को समझने और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से नागरिक घर बैठे अपनी सटीक जानकारी दर्ज कर शासन-प्रशासन को अद्यतन आंकड़े उपलब्ध करा सकेंगे। इससे विकास योजनाओं का लाभ सही पात्रों तक पहुंचाना अधिक सुगम और पारदर्शी होगा। नागरिकों को स्व गणना का विकल्प दिया गया
उन्होंने जानकारी दी कि जनगणना 2027 दो चरणों में होगी। पहले चरण में मकान सूचीकरण चल रहा है, जिसमें नागरिकों को स्व गणना का विकल्प दिया गया है। अररिया सहित पूरे बिहार में 17 अप्रैल 2026 से 01 मई 2026 तक स्व गणना की अवधि निर्धारित है। इस दौरान कोई भी व्यक्ति se.census.gov.in पोर्टल पर मोबाइल नंबर से पंजीकरण कर अपने परिवार और मकान संबंधी जानकारी आसानी से दर्ज कर सकता है। सहभागिता और सटीक डेटा संग्रह को बढ़ावा देगी जिलाधिकारी ने अररिया वासियों से विशेष अपील करते हुए कहा कि वे 17 अप्रैल से 1 मई 2026 तक se.census.gov.in पोर्टल पर अपना पंजीकरण अवश्य करें। उन्होंने जोर दिया कि स्व गणना को सफल बनाने में हर नागरिक की सक्रिय भूमिका आवश्यक है। यह पहल पारदर्शिता, सहभागिता और सटीक डेटा संग्रह को बढ़ावा देगी, जो समग्र विकास की दिशा तय करने में सहायक सिद्ध होगी। स्व गणना पूरी करने के बाद नागरिकों को एक यूनिक SE ID भी मिलेगा। समय बचेगा और डेटा की गुणवत्ता बढ़ेगी
यह पहली बार है जब भारत की जनगणना में स्व गणना का विकल्प प्रदान किया गया है, जिससे प्रगणकों का समय बचेगा और डेटा की गुणवत्ता बढ़ेगी। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से इस अवसर का लाभ उठाने और घर बैठे अपनी गणना करवाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का अनुरोध किया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *