जमीनी विवाद में शिक्षिका पर हमला:बाउंड्री वॉल बनावाते समय पहुंचकर बदमाशों ने पीटा, थाने में की शिकायत

जमीनी विवाद में शिक्षिका पर हमला:बाउंड्री वॉल बनावाते समय पहुंचकर बदमाशों ने पीटा, थाने में की शिकायत

सहरसा में जमीन विवाद को लेकर एक सरकारी शिक्षिका पर हमला किया गया, जिसमें वह घायल हो गईं। यह घटना रविवार दोपहर को हुई, जिसके बाद शिक्षिका ने सदर थाने में रविवार की रात शिकायत करने पहुंची। पुलिस के अधिकारी के कहा मामले में जांच कर कारवाई किया जाएगा घटना सहरसा नगर निगम के कहरा कुटीर के पास हुई। शिक्षिका भगवती देवी अपने खरीदे हुए प्लॉट पर चारदीवारी बनवा रही थीं, तभी कुछ लोग वहां पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। शिक्षिका के अनुसार, उनके पति और मजदूरों के हस्तक्षेप के बाद ही उनकी जान बच सकी। 40 वर्षीय भगवती देवी सहरसा शहर के महावीर चौक की निवासी हैं और नवहट्टा प्रखंड के महुआ चाही मिडिल स्कूल में शिक्षिका हैं। उनके पति दिल्ली पुलिस में सिपाही हैं। भगवती देवी ने बताया कि उन्होंने 2011 में अशरफी साह से लगभग साढ़े सात लाख रुपये में डेढ़ कट्ठा जमीन खरीदी थी। शिक्षिका ने आरोप लगाया है कि सुखदेव, दिलखुश, घनश्याम सहित अन्य लोगों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और मारपीट की। मारपीट में घायल होने के बाद शिक्षिका भगवती देवी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। इसके बाद उन्होंने सहरसा सदर थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सदर थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि यह मामला जमीन विवाद से संबंधित है और प्राप्त आवेदन के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सहरसा में जमीन विवाद को लेकर एक सरकारी शिक्षिका पर हमला किया गया, जिसमें वह घायल हो गईं। यह घटना रविवार दोपहर को हुई, जिसके बाद शिक्षिका ने सदर थाने में रविवार की रात शिकायत करने पहुंची। पुलिस के अधिकारी के कहा मामले में जांच कर कारवाई किया जाएगा घटना सहरसा नगर निगम के कहरा कुटीर के पास हुई। शिक्षिका भगवती देवी अपने खरीदे हुए प्लॉट पर चारदीवारी बनवा रही थीं, तभी कुछ लोग वहां पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। शिक्षिका के अनुसार, उनके पति और मजदूरों के हस्तक्षेप के बाद ही उनकी जान बच सकी। 40 वर्षीय भगवती देवी सहरसा शहर के महावीर चौक की निवासी हैं और नवहट्टा प्रखंड के महुआ चाही मिडिल स्कूल में शिक्षिका हैं। उनके पति दिल्ली पुलिस में सिपाही हैं। भगवती देवी ने बताया कि उन्होंने 2011 में अशरफी साह से लगभग साढ़े सात लाख रुपये में डेढ़ कट्ठा जमीन खरीदी थी। शिक्षिका ने आरोप लगाया है कि सुखदेव, दिलखुश, घनश्याम सहित अन्य लोगों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और मारपीट की। मारपीट में घायल होने के बाद शिक्षिका भगवती देवी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। इसके बाद उन्होंने सहरसा सदर थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सदर थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि यह मामला जमीन विवाद से संबंधित है और प्राप्त आवेदन के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *