गयाजी में युवक की संदिग्ध मौत:कमरे में फंदे से लटकी मिली लाश; परिजन बोले- घर में कोई परेशानी नहीं थी, पता नहीं क्या हुआ

गयाजी में युवक की संदिग्ध मौत:कमरे में फंदे से लटकी मिली लाश; परिजन बोले- घर में कोई परेशानी नहीं थी, पता नहीं क्या हुआ

गयाजी में संदिग्ध हालत में एक युवक की मौत हो गई। कमरे में फंदे से लटका हुआशव मिला है। मृतक की पहचान सन्नी कुमार(18) के तौर पर हुई है। घटना डोभी थाना क्षेत्र की है। परिजनों के मुताबिक बुधवार को परिवार के साथ कंजियार गांव स्थित ननिहाल गया था। वहां आयोजित शादी समारोह में शामिल हुआ। बहुत खुश था। अचानक बिना किसी को कुछ बताए वहां से चला गया। कुछ देर बाद उसके पिता भी घर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। कोफी कोशिश के बाद भी नहीं खुला। अनहोनी की आशंका पर पिता चिंतित हो गए। किसी तरह दरवाजा खोला गया। अंदर का नजारा देखकर सन्न रह गए। सन्नी फांसी के फंदे से लटका हुआ था। आन-फानन में नीचे उतारकर अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घर में कोई परेशानी नहीं थी मृतक के बहनोई प्रियोम कुमार ने बताया कि सन्नी बिल्कुल सामान्य था। शादी में सभी से हंसी-मजाक कर रहा था। किसी तरह की परेशानी की कोई बात सामने नहीं आई थी। पता नहीं क्या हुआ, जो उसने खौफनाक कदम उठा लिया। ये पुलिस जांच का विषय है। गयाजी में संदिग्ध हालत में एक युवक की मौत हो गई। कमरे में फंदे से लटका हुआशव मिला है। मृतक की पहचान सन्नी कुमार(18) के तौर पर हुई है। घटना डोभी थाना क्षेत्र की है। परिजनों के मुताबिक बुधवार को परिवार के साथ कंजियार गांव स्थित ननिहाल गया था। वहां आयोजित शादी समारोह में शामिल हुआ। बहुत खुश था। अचानक बिना किसी को कुछ बताए वहां से चला गया। कुछ देर बाद उसके पिता भी घर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। कोफी कोशिश के बाद भी नहीं खुला। अनहोनी की आशंका पर पिता चिंतित हो गए। किसी तरह दरवाजा खोला गया। अंदर का नजारा देखकर सन्न रह गए। सन्नी फांसी के फंदे से लटका हुआ था। आन-फानन में नीचे उतारकर अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घर में कोई परेशानी नहीं थी मृतक के बहनोई प्रियोम कुमार ने बताया कि सन्नी बिल्कुल सामान्य था। शादी में सभी से हंसी-मजाक कर रहा था। किसी तरह की परेशानी की कोई बात सामने नहीं आई थी। पता नहीं क्या हुआ, जो उसने खौफनाक कदम उठा लिया। ये पुलिस जांच का विषय है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *