बक्सर के बेरोजगार युवाओं के लिए एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिला नियोजनालय बक्सर के तत्वावधान में यह कैंप आगामी 27 अप्रैल 2026 (सोमवार) को संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई फील्ड स्थित जिला नियोजनालय परिसर में होगा। सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चलने वाले इस कैंप में कुल 400 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस जॉब कैंप में निजी क्षेत्र की दो प्रमुख कंपनियां हिस्सा लेंगी। इनमें से पहली कंपनी Motherson Pvt. Ltd. है, जो क्वालिटी, प्रोडक्शन और स्टोर विभागों में 200 पदों पर भर्ती करेगी। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, स्नातक और आईटीआई पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित चयनित उम्मीदवारों को 12,726 रुपये से 15,210 रुपये तक का मासिक वेतन मिलेगा। आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित है। पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, और ओवरटाइम का दोहरा भुगतान भी दिया जाएगा। कार्यस्थल नोएडा होगा। दूसरी कंपनी Innovsource Services Private Limited (Subros Limited) है, जो एसी मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में 200 पदों पर चयन करेगी। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई और डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी पात्र होंगे। वेतन 13,761 रुपये से 15,759 रुपये तक निर्धारित है, और आयु सीमा 18 से 30 वर्ष रखी गई है। कंपनी की ओर से भोजन, नाश्ता और ड्रेस की सुविधा इस कंपनी में केवल पुरुष अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। कंपनी की ओर से भोजन, नाश्ता, चाय, बस सुविधा, ड्रेस और जूते सहित अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इसका कार्यस्थल भी नोएडा रहेगा। जिला नियोजनालय ने स्पष्ट किया है कि इस जॉब कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का नियोजनालय में पंजीकरण अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों ने अब तक पंजीकरण नहीं कराया है, वे नेशनल करियर सर्विस (NCS) पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। कैंप में प्रवेश निःशुल्क रहेगा। NCS पोर्टल पर कर सकते हैं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अपने बायोडाटा और आधार कार्ड के साथ निर्धारित तिथि पर कैंप में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं। नियुक्ति की सभी शर्तों के लिए संबंधित कंपनियां स्वयं जिम्मेदार होंगी, जबकि नियोजनालय की भूमिका केवल सुविधा प्रदाता की रहेगी। बक्सर के बेरोजगार युवाओं के लिए एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिला नियोजनालय बक्सर के तत्वावधान में यह कैंप आगामी 27 अप्रैल 2026 (सोमवार) को संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई फील्ड स्थित जिला नियोजनालय परिसर में होगा। सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चलने वाले इस कैंप में कुल 400 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस जॉब कैंप में निजी क्षेत्र की दो प्रमुख कंपनियां हिस्सा लेंगी। इनमें से पहली कंपनी Motherson Pvt. Ltd. है, जो क्वालिटी, प्रोडक्शन और स्टोर विभागों में 200 पदों पर भर्ती करेगी। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, स्नातक और आईटीआई पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित चयनित उम्मीदवारों को 12,726 रुपये से 15,210 रुपये तक का मासिक वेतन मिलेगा। आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित है। पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, और ओवरटाइम का दोहरा भुगतान भी दिया जाएगा। कार्यस्थल नोएडा होगा। दूसरी कंपनी Innovsource Services Private Limited (Subros Limited) है, जो एसी मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में 200 पदों पर चयन करेगी। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई और डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी पात्र होंगे। वेतन 13,761 रुपये से 15,759 रुपये तक निर्धारित है, और आयु सीमा 18 से 30 वर्ष रखी गई है। कंपनी की ओर से भोजन, नाश्ता और ड्रेस की सुविधा इस कंपनी में केवल पुरुष अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। कंपनी की ओर से भोजन, नाश्ता, चाय, बस सुविधा, ड्रेस और जूते सहित अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इसका कार्यस्थल भी नोएडा रहेगा। जिला नियोजनालय ने स्पष्ट किया है कि इस जॉब कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का नियोजनालय में पंजीकरण अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों ने अब तक पंजीकरण नहीं कराया है, वे नेशनल करियर सर्विस (NCS) पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। कैंप में प्रवेश निःशुल्क रहेगा। NCS पोर्टल पर कर सकते हैं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अपने बायोडाटा और आधार कार्ड के साथ निर्धारित तिथि पर कैंप में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं। नियुक्ति की सभी शर्तों के लिए संबंधित कंपनियां स्वयं जिम्मेदार होंगी, जबकि नियोजनालय की भूमिका केवल सुविधा प्रदाता की रहेगी।


