गर्मी के मौसम में यात्रियों को परेशानी नहीं हो, इसके लिए रेलवे मुख्यालय समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लियाहै। समस्तीपुर से उधना और मधुबनी से उधना के बीच आज से(24 अप्रैल 2026) से स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू होगा। जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे के मीडिया प्रभारी आर. के सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 09069/09070 उधना-समस्तीपुर-उधना अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का परिचालन 24 अप्रैल से किया जा रहा है। यह ट्रेन डीडीयू-पाटलिपुत्र-हाजीपुर-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलेगी। मुजफ्फरपुर के रास्ते समस्तीपुर पहुंचेगी 24, 25, 27, 28, 29 और 30 अप्रैल को समस्तीपुर के लिए खुलेगी। यह ट्रेन उधना से सुबह 05.30 बजे खुलकर अगले दिन 08.10 बजे पंडित दीनदयाल स्टेशन, 12.00 बजे पाटलिपुत्र, 13.25 बजे हाजीपुर, 14.40 बजे मुजफ्फरपुर होते हुए 16.00 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 25, 27, 28, 29, 30 अप्रैल और 01 मई को खुलगी। समस्तीपुर से 19.00 बजे खुलकर 20.30 बजे मुजफ्फरपुर, 21.35 बजे हाजीपुर, 23.15 बजे पाटलिपुत्र, अगले दिन 04.45 डीडीयू सहित अलग-अलग स्टेशनों पर रूकते हुए तीसरे दिन 04.45 बजे उधना पहुंचेगी। मधुबनी-उधना के बीच भी चलेगी ट्रेन गाड़ी संख्या 09167/09168 उधना-मधुबनी-उधना अनारक्षित स्पेशल का परिचालन डीडीयू-पटना-मोकामा-बरौनी-समस्तीपुर-दरभंगा के रास्ते 26 अप्रैल से होगी। रविवार को उधना से 05.30 बजे खुलकर सोमवार को 08.10 बजे डीडीयू, 12.00 बजे पटना, 14.25 बजे बरौनी, 15.50 बजे समस्तीपुर,17.15 बजे दरभंगा होते हुए 19.00 बजे मधुबनी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी 27 अप्रैल सोमवार को मधुबनी से 22.00 बजे खुलकर 23.20 बजे दरभंगा, मंगलवार को 01.00 बजे समस्तीपुर, 02.40 बजे बरौनी, 05.00 बजे पटना, 09.30 डीडीयू सहित अलग-अलग स्टेशनों पर रूकते हुए बुधवार को 11.35 बजे उधना पहुंचेगी। गर्मी के मौसम में यात्रियों को परेशानी नहीं हो, इसके लिए रेलवे मुख्यालय समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लियाहै। समस्तीपुर से उधना और मधुबनी से उधना के बीच आज से(24 अप्रैल 2026) से स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू होगा। जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे के मीडिया प्रभारी आर. के सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 09069/09070 उधना-समस्तीपुर-उधना अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का परिचालन 24 अप्रैल से किया जा रहा है। यह ट्रेन डीडीयू-पाटलिपुत्र-हाजीपुर-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलेगी। मुजफ्फरपुर के रास्ते समस्तीपुर पहुंचेगी 24, 25, 27, 28, 29 और 30 अप्रैल को समस्तीपुर के लिए खुलेगी। यह ट्रेन उधना से सुबह 05.30 बजे खुलकर अगले दिन 08.10 बजे पंडित दीनदयाल स्टेशन, 12.00 बजे पाटलिपुत्र, 13.25 बजे हाजीपुर, 14.40 बजे मुजफ्फरपुर होते हुए 16.00 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 25, 27, 28, 29, 30 अप्रैल और 01 मई को खुलगी। समस्तीपुर से 19.00 बजे खुलकर 20.30 बजे मुजफ्फरपुर, 21.35 बजे हाजीपुर, 23.15 बजे पाटलिपुत्र, अगले दिन 04.45 डीडीयू सहित अलग-अलग स्टेशनों पर रूकते हुए तीसरे दिन 04.45 बजे उधना पहुंचेगी। मधुबनी-उधना के बीच भी चलेगी ट्रेन गाड़ी संख्या 09167/09168 उधना-मधुबनी-उधना अनारक्षित स्पेशल का परिचालन डीडीयू-पटना-मोकामा-बरौनी-समस्तीपुर-दरभंगा के रास्ते 26 अप्रैल से होगी। रविवार को उधना से 05.30 बजे खुलकर सोमवार को 08.10 बजे डीडीयू, 12.00 बजे पटना, 14.25 बजे बरौनी, 15.50 बजे समस्तीपुर,17.15 बजे दरभंगा होते हुए 19.00 बजे मधुबनी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी 27 अप्रैल सोमवार को मधुबनी से 22.00 बजे खुलकर 23.20 बजे दरभंगा, मंगलवार को 01.00 बजे समस्तीपुर, 02.40 बजे बरौनी, 05.00 बजे पटना, 09.30 डीडीयू सहित अलग-अलग स्टेशनों पर रूकते हुए बुधवार को 11.35 बजे उधना पहुंचेगी।


