पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने बदली कई ट्रेनों की टाइम-टेबल:27 अप्रैल से होगा लागू, सिलीगुड़ी–राधिकापुर डेमू इंटरसिटी के समय में भी बदलाव

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने बदली कई ट्रेनों की टाइम-टेबल:27 अप्रैल से होगा लागू, सिलीगुड़ी–राधिकापुर डेमू इंटरसिटी के समय में भी बदलाव

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों की समयबद्धता में सुधार के लिए अपने नेटवर्क पर चलने वाली कई मेल, एक्सप्रेस और यात्री ट्रेनों की समय-सारिणी में संशोधन किया है। संशोधित समय-सारिणी अधिकांश सेवाओं के लिए 27 अप्रैल 2026 से लागू होगी। कुछ ट्रेनें 24 अप्रैल और 28 अप्रैल 2026 से नए समय के अनुसार संचालित होंगी। इस बदलाव में कटिहार, अलीपुरद्वार, रंगिया, लामडिंग और तिनसुकिया मंडलों से गुजरने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे का उद्देश्य परिचालन दक्षता बढ़ाना, ट्रेनों की गति में सुधार करना और यात्रियों को अधिक समयबद्ध सेवाएं प्रदान करना है। ट्रेनों के समय में किया गया परिवर्तन प्रमुख ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है, उनमें 15743/15744 बालुरघाट–बठिण्डा–बालुरघाट, 15733/15734 फरक्का एक्सप्रेस, 13063/13064 हावड़ा–बालुरघाट एक्सप्रेस, 13161/13162 तेभागा एक्सप्रेस, 13053/13054 कुलिक एक्सप्रेस, 15463/15464 बालुरघाट–हल्दीबाड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस, 15716 अजमेर–किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस, 15719/15720 कटिहार–सिलीगुड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस (वाया बारसोई), 15709/15710 न्यू जलपाईगुड़ी–मालदा टाउन, 13141/13142 तीस्ता तोर्सा एक्सप्रेस, 75705/75706 सिलीगुड़ी–राधिकापुर डेमू इंटरसिटी तथा 15721/15722 न्यू जलपाईगुड़ी–दीघा पहाड़िया एक्सप्रेस शामिल हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, नए समय निर्धारण के तहत कई स्टेशनों पर ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है। इससे ट्रेनों का संचालन अधिक व्यवस्थित और तेज होगा। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन का अद्यतन समय अवश्य जांच लें। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों की समयबद्धता में सुधार के लिए अपने नेटवर्क पर चलने वाली कई मेल, एक्सप्रेस और यात्री ट्रेनों की समय-सारिणी में संशोधन किया है। संशोधित समय-सारिणी अधिकांश सेवाओं के लिए 27 अप्रैल 2026 से लागू होगी। कुछ ट्रेनें 24 अप्रैल और 28 अप्रैल 2026 से नए समय के अनुसार संचालित होंगी। इस बदलाव में कटिहार, अलीपुरद्वार, रंगिया, लामडिंग और तिनसुकिया मंडलों से गुजरने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे का उद्देश्य परिचालन दक्षता बढ़ाना, ट्रेनों की गति में सुधार करना और यात्रियों को अधिक समयबद्ध सेवाएं प्रदान करना है। ट्रेनों के समय में किया गया परिवर्तन प्रमुख ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है, उनमें 15743/15744 बालुरघाट–बठिण्डा–बालुरघाट, 15733/15734 फरक्का एक्सप्रेस, 13063/13064 हावड़ा–बालुरघाट एक्सप्रेस, 13161/13162 तेभागा एक्सप्रेस, 13053/13054 कुलिक एक्सप्रेस, 15463/15464 बालुरघाट–हल्दीबाड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस, 15716 अजमेर–किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस, 15719/15720 कटिहार–सिलीगुड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस (वाया बारसोई), 15709/15710 न्यू जलपाईगुड़ी–मालदा टाउन, 13141/13142 तीस्ता तोर्सा एक्सप्रेस, 75705/75706 सिलीगुड़ी–राधिकापुर डेमू इंटरसिटी तथा 15721/15722 न्यू जलपाईगुड़ी–दीघा पहाड़िया एक्सप्रेस शामिल हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, नए समय निर्धारण के तहत कई स्टेशनों पर ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है। इससे ट्रेनों का संचालन अधिक व्यवस्थित और तेज होगा। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन का अद्यतन समय अवश्य जांच लें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *