मंजाठी में श्री मद्देवी प्राण प्रतिष्ठा संपन्न:कोंच प्रखंड में सृष्टि रक्षा यज्ञ का चौथा दिन, अंतिम दिन भंडारे का भी आयोजन

मंजाठी में श्री मद्देवी प्राण प्रतिष्ठा संपन्न:कोंच प्रखंड में सृष्टि रक्षा यज्ञ का चौथा दिन, अंतिम दिन भंडारे का भी आयोजन

गयाजी जिले के कोंच प्रखंड के मंजाठी गांव में गुरुवार को सृष्टि रक्षा यज्ञ के चौथे दिन श्री मद्देवी प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। आयोजन समिति के अध्यक्ष और मुख्य यजमान विगन सिंह ने बताया कि यह धार्मिक अनुष्ठान क्षेत्र की सुख-शांति और पर्यावरण संरक्षण की कामना से किया जा रहा है। यज्ञ में विगन सिंह सपत्नीक कांति देवी, कुंदन कुमार सपत्नी बबीता देवी, सत्येंद्र कुमार सपत्नी सुमित्रा देवी, विश्वनाथ सिंह सपत्नी जयंती देवी, और सुनील कुमार सपत्नी पार्वती देवी ने यजमान के रूप में भाग लिया। आचार्य समदर्शी जी महाराज के निर्देशन में यह यज्ञ संपन्न कराया जा रहा है। द्वारिका पांडे और शिवदयाल समदर्शी सहित अन्य विद्वानों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सदस्य बृजेश सिंह, जयप्रकाश कुमार, शिवप्रसाद कुमार, बिंदासी गिरी, राजबालब कुमार, और रवि कुमार सहित कई ग्रामीणों का सक्रिय सहयोग रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यज्ञ में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। आयोजन के अंतिम दिन भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। गयाजी जिले के कोंच प्रखंड के मंजाठी गांव में गुरुवार को सृष्टि रक्षा यज्ञ के चौथे दिन श्री मद्देवी प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। आयोजन समिति के अध्यक्ष और मुख्य यजमान विगन सिंह ने बताया कि यह धार्मिक अनुष्ठान क्षेत्र की सुख-शांति और पर्यावरण संरक्षण की कामना से किया जा रहा है। यज्ञ में विगन सिंह सपत्नीक कांति देवी, कुंदन कुमार सपत्नी बबीता देवी, सत्येंद्र कुमार सपत्नी सुमित्रा देवी, विश्वनाथ सिंह सपत्नी जयंती देवी, और सुनील कुमार सपत्नी पार्वती देवी ने यजमान के रूप में भाग लिया। आचार्य समदर्शी जी महाराज के निर्देशन में यह यज्ञ संपन्न कराया जा रहा है। द्वारिका पांडे और शिवदयाल समदर्शी सहित अन्य विद्वानों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सदस्य बृजेश सिंह, जयप्रकाश कुमार, शिवप्रसाद कुमार, बिंदासी गिरी, राजबालब कुमार, और रवि कुमार सहित कई ग्रामीणों का सक्रिय सहयोग रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यज्ञ में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। आयोजन के अंतिम दिन भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *