दरभंगा में बस की टक्कर से 5 जवान जख्मी:एनएच-27 पर अतिक्रमण हटाने के दौरान हादसा; पुलिस ने गाड़ी को किया जब्त

दरभंगा में बस की टक्कर से 5 जवान जख्मी:एनएच-27 पर अतिक्रमण हटाने के दौरान हादसा; पुलिस ने गाड़ी को किया जब्त

दरभंगा के सिमरी थाना क्षेत्र में आज राष्ट्रीय राजमार्ग-27 (एनएच-27) पर अतिक्रमण हटाने के दौरान एक हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित बस की चपेट में आने से रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के पांच जवान समेत गाड़ी ड्राइवर घायल हो गए। घायलों में एक जवान के सिर में गंभीर चोट लगने से वह कुछ समय के लिए बेहोश हो गया। सभी घायलों का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। सिमरी और शोभन चौक के बीच एनएच-27 के किनारे जिला प्रशासन, एनएचएआई और पुलिस की संयुक्त टीम की ओर से अतिक्रमण हटाने का विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुजफ्फरपुर की ओर से आ रही एक सवारी बस ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई) के वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद गाड़ी के आसपास मौजूद आरएएफ जवान और चालक इसकी चपेट में आ गए। हादसे में दरभंगा पुलिस लाइन में तैनात आरएएफ जवान सुबोध कुमार (42), रूपेश कुमार (32), मुकेश कुमार (39), प्रकाश छत्री और वाहन चालक रीतेश कुमार (40) घायल हो गए। सभी को तत्काल उपचार के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने घायलों की स्थिति को देखते हुए सीटी स्कैन, एक्स-रे समेत अन्य जांच कराने की सलाह दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। MVI सतीश कुमार ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के दौरान यह दुर्घटना हुई है। सभी घायलों का उपचार कराया जा रहा है और स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल जवान भी अब खतरे से बाहर है। दुर्घटनाग्रस्त बस को जब्त किया पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए एनएच-27 पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया। दरभंगा के सिमरी थाना क्षेत्र में आज राष्ट्रीय राजमार्ग-27 (एनएच-27) पर अतिक्रमण हटाने के दौरान एक हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित बस की चपेट में आने से रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के पांच जवान समेत गाड़ी ड्राइवर घायल हो गए। घायलों में एक जवान के सिर में गंभीर चोट लगने से वह कुछ समय के लिए बेहोश हो गया। सभी घायलों का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। सिमरी और शोभन चौक के बीच एनएच-27 के किनारे जिला प्रशासन, एनएचएआई और पुलिस की संयुक्त टीम की ओर से अतिक्रमण हटाने का विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुजफ्फरपुर की ओर से आ रही एक सवारी बस ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई) के वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद गाड़ी के आसपास मौजूद आरएएफ जवान और चालक इसकी चपेट में आ गए। हादसे में दरभंगा पुलिस लाइन में तैनात आरएएफ जवान सुबोध कुमार (42), रूपेश कुमार (32), मुकेश कुमार (39), प्रकाश छत्री और वाहन चालक रीतेश कुमार (40) घायल हो गए। सभी को तत्काल उपचार के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने घायलों की स्थिति को देखते हुए सीटी स्कैन, एक्स-रे समेत अन्य जांच कराने की सलाह दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। MVI सतीश कुमार ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के दौरान यह दुर्घटना हुई है। सभी घायलों का उपचार कराया जा रहा है और स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल जवान भी अब खतरे से बाहर है। दुर्घटनाग्रस्त बस को जब्त किया पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए एनएच-27 पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *