कासगंज में शॉर्ट सर्किट से शोरूम में आग लगी:20 लाख का नुकसान, दमकल की 3 गाड़ी मौके पर पहुंची

कासगंज के कोतवाली कासगंज क्षेत्र में बस स्टैण्ड के निकट स्थित एक लंदन बेरी कपड़े के शोरूम में शॉर्ट सर्किट से शोरूम की दूसरी मंजिल पर आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। स्थानीय लोगों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचित किया था। आग बुझाने के दौरान दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि शोरूम के गोदाम के ऊपर टीन शोरूम लगा हुआ था। इस टीन शेड को तोड़ने में लगभग आधे घंटे का समय लगा, जिससे आग पर काबू पाने में देरी हुई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी और भीड़ को नियंत्रित करने में मदद की। कड़ी मशक्कत के बाद लगभग एक घंटे में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। प्रारंभिक आकलन के अनुसार, इस अग्निकांड में 20 लाख रुपये से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है। शोरूम दिल्ली के रहने वाले नासीर का बताया गया है। फिलहाल दमक्ल ओर पुलिस कर्मी इस घटना की जांच कर रहे है। इस आग से शोरूम के बगल में बनी रोशन लाल रेस्टोरेंट में भी बिजली से संबंधित 5 लाख का नुकसान हुआ है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *