पंचकूला में 25 वर्षीय विवाहिता ने लगाई फांसी:5 साल पहले हुई शादी, ननद और सास भी नहीं थी घर में मौजूद

पंचकूला में 25 वर्षीय विवाहिता ने लगाई फांसी:5 साल पहले हुई शादी, ननद और सास भी नहीं थी घर में मौजूद

पंचकूला कालका की वसंत विहार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक 25 वर्षीय विवाहित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।मृतक महिला की पहचान कामिनी (25) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, कामिनी की शादी वर्ष 2021 में आदित्य निवासी कालका से हुई थी। उनका एक साढ़े तीन साल का बेटा है। कामिनी अपने परिवार के साथ पिछले करीब तीन साल से वसंत विहार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कालका में किराए के मकान में रह रही थी। पुलिस मौके पर पहुंची कालका थाना प्रभारी मनसाराम ने बताया कि कामिनी ने सुबह अपने बेटे को तैयार करके स्कूल भेजा था। कामिनी की ननद अपनी बीमार सास को अस्पताल ले गई थी। जब वे वापस लौटे, तो उन्होंने कामिनी को फांसी पर लटका पाया। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाया गया, जिसने जांच के लिए कई नमूने एकत्र किए। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए कालका अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया है। पुलिस मामले की आगे की जांच-पड़ताल कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *