मटटॉड झीलवा में शिवशक्ति महायज्ञ शुरू:3100 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा, माता पार्वती मंदिर का किया गया प्राण प्रतिष्ठा

मटटॉड झीलवा में शिवशक्ति महायज्ञ शुरू:3100 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा, माता पार्वती मंदिर का किया गया प्राण प्रतिष्ठा

जामताड़ा जिले के कर्माटांड़ प्रखंड स्थित मटटॉड झीलवा पंचायत के स्वयं शंभू मंदिर प्रांगण में नौ दिवसीय शिवशक्ति महायज्ञ एवं माता पार्वती मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम बुधवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत निकाली गई इस कलश यात्रा में लगभग 3100 कन्याओं ने सिर पर कलश धारण कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भाग लिया। करीब 6 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में आसपास के गांवों सहित दूर-दराज से पहुंचे लगभग 8000 श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। सड़कों पर पानी का छिड़काव कराया गया भीषण गर्मी को देखते हुए आयोजन समिति ने विशेष व्यवस्थाएं की थीं। जगह-जगह सड़कों पर पानी का छिड़काव कराया गया और कलश धारण करने वाली कन्याओं तथा श्रद्धालुओं के लिए शरबत एवं पेयजल की व्यवस्था की गई थी। बताया जाता है कि मटटॉड झीलवा क्षेत्र ‘विश्व मेला’ के नाम से भी प्रसिद्ध है, जहां प्राचीन काल से शिवलिंग विराजमान है। इस स्थल की धार्मिक महत्ता को बढ़ाने के उद्देश्य से माता पार्वती मंदिर की स्थापना की गई है, जिसके तहत प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। समापन 30 अप्रैल को पूर्णाहुति एवं 1 मई को विसर्जन के साथ होगा महायज्ञ के अंतर्गत प्रतिदिन सुबह 7 बजे से पूजा-अर्चना एवं हवन किया जा रहा है। संध्या 7 बजे से रामकथा का आयोजन होता है और रात्रि में भक्ति जागरण कार्यक्रम हो रहा है। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय कथा व्यास परम पूज्य श्री देवेंद्र जी महाराज श्रद्धालुओं को कथा का रसपान करा रहे हैं, जबकि भक्ति जागरण में कल्पना मंडल एवं गौरव ठाकुर भजनों की प्रस्तुति दे रहे हैं। यज्ञाचार्य आचार्य त्रिपुरारी पाण्डेय जी महाराज के सान्निध्य में चल रहे इस महायज्ञ का समापन 30 अप्रैल को पूर्णाहुति एवं 1 मई को विसर्जन के साथ होगा। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार पहुंचकर इस पुण्य अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। वही इस कार्यक्रम के दौरान पूर्व कृषि मंत्री रणधीर सिंह जामताड़ा के पूर्व नगर अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र मंडल सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, धार्मिक संगठन के लोग बढ़-चढ़कर अपने हिस्सेदारी निभाई। जामताड़ा जिले के कर्माटांड़ प्रखंड स्थित मटटॉड झीलवा पंचायत के स्वयं शंभू मंदिर प्रांगण में नौ दिवसीय शिवशक्ति महायज्ञ एवं माता पार्वती मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम बुधवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत निकाली गई इस कलश यात्रा में लगभग 3100 कन्याओं ने सिर पर कलश धारण कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भाग लिया। करीब 6 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में आसपास के गांवों सहित दूर-दराज से पहुंचे लगभग 8000 श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। सड़कों पर पानी का छिड़काव कराया गया भीषण गर्मी को देखते हुए आयोजन समिति ने विशेष व्यवस्थाएं की थीं। जगह-जगह सड़कों पर पानी का छिड़काव कराया गया और कलश धारण करने वाली कन्याओं तथा श्रद्धालुओं के लिए शरबत एवं पेयजल की व्यवस्था की गई थी। बताया जाता है कि मटटॉड झीलवा क्षेत्र ‘विश्व मेला’ के नाम से भी प्रसिद्ध है, जहां प्राचीन काल से शिवलिंग विराजमान है। इस स्थल की धार्मिक महत्ता को बढ़ाने के उद्देश्य से माता पार्वती मंदिर की स्थापना की गई है, जिसके तहत प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। समापन 30 अप्रैल को पूर्णाहुति एवं 1 मई को विसर्जन के साथ होगा महायज्ञ के अंतर्गत प्रतिदिन सुबह 7 बजे से पूजा-अर्चना एवं हवन किया जा रहा है। संध्या 7 बजे से रामकथा का आयोजन होता है और रात्रि में भक्ति जागरण कार्यक्रम हो रहा है। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय कथा व्यास परम पूज्य श्री देवेंद्र जी महाराज श्रद्धालुओं को कथा का रसपान करा रहे हैं, जबकि भक्ति जागरण में कल्पना मंडल एवं गौरव ठाकुर भजनों की प्रस्तुति दे रहे हैं। यज्ञाचार्य आचार्य त्रिपुरारी पाण्डेय जी महाराज के सान्निध्य में चल रहे इस महायज्ञ का समापन 30 अप्रैल को पूर्णाहुति एवं 1 मई को विसर्जन के साथ होगा। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार पहुंचकर इस पुण्य अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। वही इस कार्यक्रम के दौरान पूर्व कृषि मंत्री रणधीर सिंह जामताड़ा के पूर्व नगर अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र मंडल सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, धार्मिक संगठन के लोग बढ़-चढ़कर अपने हिस्सेदारी निभाई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *