अज्ञात हमलावरों ने युवक को गोली मारी, घायल:बेतिया में खाना खाने घर जा रहा था, सीने पर चलाई गोली

अज्ञात हमलावरों ने युवक को गोली मारी, घायल:बेतिया में खाना खाने घर जा रहा था, सीने पर चलाई गोली

बेतिया जिले के सिसवनिया गांव में बुधवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान 25 वर्षीय अजीत पासवान के रूप में हुई है, जो सिसवनिया निवासी रविंद्र पासवान का पुत्र है। उसे इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसीएच), बेतिया में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, अजीत पासवान सुबह करीब 9 बजे अपने घर खाना खाने जा रहा था। इसी दौरान घात लगाए बैठे हमलावरों ने उस पर अचानक फायरिंग कर दी। गोली अजीत के सीने के दाहिने हिस्से में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से अजीत को तुरंत जीएमसीएच बेतिया ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही चनपटिया थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है, हालांकि अभी तक घटना के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। इस वारदात के बाद पूरे गांव में भय का माहौल है। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच करने और दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। बेतिया जिले के सिसवनिया गांव में बुधवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान 25 वर्षीय अजीत पासवान के रूप में हुई है, जो सिसवनिया निवासी रविंद्र पासवान का पुत्र है। उसे इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसीएच), बेतिया में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, अजीत पासवान सुबह करीब 9 बजे अपने घर खाना खाने जा रहा था। इसी दौरान घात लगाए बैठे हमलावरों ने उस पर अचानक फायरिंग कर दी। गोली अजीत के सीने के दाहिने हिस्से में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से अजीत को तुरंत जीएमसीएच बेतिया ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही चनपटिया थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है, हालांकि अभी तक घटना के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। इस वारदात के बाद पूरे गांव में भय का माहौल है। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच करने और दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *