सम्राट बोले- पुलिसिंग को और बेहतर कीजिए:भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की सख्त नीति लागू; आज भी अफसरों के साथ मीटिंग करेंगे मुख्यमंत्री

सम्राट बोले- पुलिसिंग को और बेहतर कीजिए:भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की सख्त नीति लागू; आज भी अफसरों के साथ मीटिंग करेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज कई विभागों की समीक्षा बैठक करेंगे। गुरुवार को भी उन्होंने सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस मीटिंग में विभागों के प्रधान सचिव मौजूद रहे। इस बैठक के बाद सम्राट मुख्य सचिवालय पहुंचे हैं। यहां भी अधिकारियों के साथ मीटिंग की। उन्होंने नगर विकास विभाग के कामकाज की समीक्षा की। सम्राट ने घूम-घूमकर मुख्यमंत्री सचिवालय में तमाम चीजों को देखा। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किस तरीके से काम करते थे, उन चीजों को उन्होंने बारीकी से देखा। सम्राट ने अफसरों को निर्देश दिए गुरुद्वारे में CM ने टेका माथा गुरुवार दोपहर 1.30 बजे मुख्यमंत्री पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे। यहां उन्होंने माथा टेका। उन्होंने दरबार में हाजिरी भी लगाई। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने मुख्यमंत्री का स्वागत सिरोपा देकर किया। प्रबंधन कमिटी के लोगों ने मुख्यमंत्री को पटना सिटी गुरुद्वारे के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री यहां 20 मिनट रुके। इसके बाद वे निकल गए। उनके साथ बीजेपी नेता दिलीप जायसवाल भी मौजूद थे। गुरुद्वारे की 3 तस्वीरें देखिए… मुख्यमंत्री की बैठक की तस्वीरें… रोहिणी बोलीं- नरसंहार के दाग वाले को CM बनाया रोहिणी आचार्या ने सम्राट चौधरी को CM बनाए जाने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने X पर लिखा- “नरसंहार के दाग वाले को मुख्यमंत्री बनाया गया है। वो नाम और जन्म तारीख भी छिपाते आए हैं। उनकी डिग्री पर भी सवाल उठे हैं। कुछ लोग बलात्कार के आरोप भी लगाते रहे हैं।” बिहार में शराबबंदी खत्म करने की मांग बिहार में नई सरकार बनते ही शराबंबदी खत्म करने की मांग उठने लगी है। CM हाउस पहुंचे RLM विधायक माधव आनंद ने कहा, शराबबंदी से सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। सम्राट चौधरी जी को इसकी समीक्षा करनी चाहिए। बिहार में अभी मंत्रिमंडल का ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि सम्राट चौधरी के पास गृह समेत 29 विभाग रहेंगे। जबकि विजय चौधरी को 10 और बिजेंद्र यादव को 8 विभाग मिले हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद यही विभाग बाकी मंत्रियों में बंटेंगे। तब तक तीनों मंत्री ही इनकी जिम्मेदारी संभालेंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज कई विभागों की समीक्षा बैठक करेंगे। गुरुवार को भी उन्होंने सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस मीटिंग में विभागों के प्रधान सचिव मौजूद रहे। इस बैठक के बाद सम्राट मुख्य सचिवालय पहुंचे हैं। यहां भी अधिकारियों के साथ मीटिंग की। उन्होंने नगर विकास विभाग के कामकाज की समीक्षा की। सम्राट ने घूम-घूमकर मुख्यमंत्री सचिवालय में तमाम चीजों को देखा। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किस तरीके से काम करते थे, उन चीजों को उन्होंने बारीकी से देखा। सम्राट ने अफसरों को निर्देश दिए गुरुद्वारे में CM ने टेका माथा गुरुवार दोपहर 1.30 बजे मुख्यमंत्री पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे। यहां उन्होंने माथा टेका। उन्होंने दरबार में हाजिरी भी लगाई। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने मुख्यमंत्री का स्वागत सिरोपा देकर किया। प्रबंधन कमिटी के लोगों ने मुख्यमंत्री को पटना सिटी गुरुद्वारे के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री यहां 20 मिनट रुके। इसके बाद वे निकल गए। उनके साथ बीजेपी नेता दिलीप जायसवाल भी मौजूद थे। गुरुद्वारे की 3 तस्वीरें देखिए… मुख्यमंत्री की बैठक की तस्वीरें… रोहिणी बोलीं- नरसंहार के दाग वाले को CM बनाया रोहिणी आचार्या ने सम्राट चौधरी को CM बनाए जाने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने X पर लिखा- “नरसंहार के दाग वाले को मुख्यमंत्री बनाया गया है। वो नाम और जन्म तारीख भी छिपाते आए हैं। उनकी डिग्री पर भी सवाल उठे हैं। कुछ लोग बलात्कार के आरोप भी लगाते रहे हैं।” बिहार में शराबबंदी खत्म करने की मांग बिहार में नई सरकार बनते ही शराबंबदी खत्म करने की मांग उठने लगी है। CM हाउस पहुंचे RLM विधायक माधव आनंद ने कहा, शराबबंदी से सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। सम्राट चौधरी जी को इसकी समीक्षा करनी चाहिए। बिहार में अभी मंत्रिमंडल का ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि सम्राट चौधरी के पास गृह समेत 29 विभाग रहेंगे। जबकि विजय चौधरी को 10 और बिजेंद्र यादव को 8 विभाग मिले हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद यही विभाग बाकी मंत्रियों में बंटेंगे। तब तक तीनों मंत्री ही इनकी जिम्मेदारी संभालेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *