लगातार बढ़ती गर्मी ने लोगों को अप्रैल में ही परेशान कर दिया है। हालांकि मौसम विभाग ने शुक्रवार को उत्तर-पूर्वी और दक्षिण पूर्वी हिस्सों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज समेत दक्षिण पूर्वी भाग में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही वज्रपात की भी संभावना जताई गई है। चार जिलों में लू चलने की संभावना
19 अप्रैल को पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना बनी हुई है। इधर, बढ़ती गर्मी के बीच रांची का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, राज्य के चार जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से पार हो चुका है। जमशेदपुर में 40.2, डाल्टेनगंज में 42.6, चाईबासा में 40.3 और सरायकेला का अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान में हो सकती है वृद्धि
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में (2-3) डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। इसके बाद इसमें अगले दो दिनों में कोई बड़े बदलाव नहीं होने की संभावना है। वहीं, पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस गुमला में दर्ज किया गया। लगातार बढ़ती गर्मी ने लोगों को अप्रैल में ही परेशान कर दिया है। हालांकि मौसम विभाग ने शुक्रवार को उत्तर-पूर्वी और दक्षिण पूर्वी हिस्सों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज समेत दक्षिण पूर्वी भाग में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही वज्रपात की भी संभावना जताई गई है। चार जिलों में लू चलने की संभावना
19 अप्रैल को पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना बनी हुई है। इधर, बढ़ती गर्मी के बीच रांची का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, राज्य के चार जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से पार हो चुका है। जमशेदपुर में 40.2, डाल्टेनगंज में 42.6, चाईबासा में 40.3 और सरायकेला का अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान में हो सकती है वृद्धि
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में (2-3) डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। इसके बाद इसमें अगले दो दिनों में कोई बड़े बदलाव नहीं होने की संभावना है। वहीं, पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस गुमला में दर्ज किया गया।


