‘2023 में मैं पहली बार मां बनी, तो ऐसा लगा कि लाइफ थम गई है, क्योंकि मेरी पहली प्रॉयरिटी बेटी थी। ये हर मां के साथ होता है। मैं बेटी के साथ खुश थी। लेकिन करियर को लेकर डिप्रेशन में चली गई। मिसेज बिहार का टाइटल जीतने के बाद मैं अपने परिवार में खुश थी, लेकिन जब मिसेज इंडिया के बारे में पता चला, तो मेरे परिवार ने जबरन मुझसे रजिस्ट्रेशन कराया और नतीजा आपके सामने है।’ आरा शहर के पुरानी पुलिस लाइन की रहने वाली 30 साल की डॉ. अपूर्वा वर्मा ने दैनिक भास्कर से बातचीत में ये बातें कही। दरअसल, अपूर्वा वर्मा ने नेशनल लेवल पर मिसेज इंडिया का अवार्ड जीता है। गुजरात के अहमदाबाद में 11 अप्रैल को देश के अलग-अलग राज्यों की 22 प्रतिभागियों को पछाड़ कर अपूर्वा ने ये अवार्ड अपने नाम किया है। अपूर्वा के पिता विजय लाल पेशे से कारोबारी हैं, जबकि मां सरोज श्रीवास्तव हाउस वाइफ हैं। अपूर्वा के पति अरुंजय वर्मा पटना के गांधी मैदान स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (हेड ऑफिस) में मैनेजर के पद पर हैं। अपूर्वा के मिसेज इंडिया बनने की कहानी क्या है? मिसेज इंडिया बनने के बाद अपूर्वा ने क्या-क्या बताया? मॉडलिंग और वेब सीरीज में एक्टिंग को लेकर उनका क्या कहना है? पढ़िए पूरी रिपोर्ट। सबसे पहले अपूर्वा वर्मा की 3 तस्वीरें… अब जानिए अपूर्वा वर्मा की कहानी अपूर्वा का जन्म और पढ़ाई-लिखाई आरा शहर से ही हुई है। अपनी जर्नी के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि साल 2008 में मैट्रिक की पढ़ाई के बाद 2010 में साइंस से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की। इसके बाद साइकोलॉजी से 2013 में ग्रेजुएशन और 2015 में पोस्ट ग्रेजुशन किया। साइकोलॉजी में गोल्ड मेडलिस्ट भी रही हूं। अपूर्वा बताती हैं कि साधारण परिवार से होने की वजह से मेरे लिए पढ़ाई काफी मायने रखती थी। पढ़ाई के जरिए ही मैं आगे अपना फ्यूचर बना सकती थी। मैंने डबल एमए किया और फिर बीएड की पढ़ाई पूरी करने के बाद सीटीईटी पास किया। इसके बाद करीब 9 साल तक एक स्कूल में इंग्लिश की टीचर रही। 22 नवंबर 2019 में झारखंड के चतरा जिले के रहने वाले अरुंजय वर्मा से शादी हुई। शादी के तीन साल बाद तक यानी 2022 तक अपने पति के साथ बेंगलुरु में रहीं। इसके बाद पति के साथ पटना शिफ्ट हो गईं। टीचिंग छोड़ने और फिर मॉडलिंग में करियर बनाने की कहानी अपूर्वा बताती हैं कि मैं स्कूल में इंग्लिश की टीचर थी। दिसंबर 2022 में बेटी का जन्म हुआ। इसके बाद मैंने अगस्त 2024 में दोबारा जॉब जॉइन किया, लेकिन मार्च 2025 में किसी वजह से मैंने नौकरी छोड़ दी। उधर, बेटी की परवरिश भी कर रही थी। लेकिन मैं शुरुआत से ऐसी थी कि मुझे अपने दम पर कुछ करना है। इसी दौरान मुझे पति का सपोर्ट मिला। पति का कहना था जो तुम्हें अच्छा लगता है, वो करो। इसके बाद पति ने मुझे मिसेज बिहार कंपिटिशन के बारे में बताया और खुद मिसेज बिहार के लिए मेरा रजिस्ट्रेशन कराया। इसको लेकर मैंने कोई तैयारी नहीं की थी, लेकिन रजिस्ट्रेशन के बाद तैयारी शुरू की। मई 2025 में मैंने ऑडिशन दिया और जून 2025 में हुए फाइनल राउंड में मिसेज बिहार बन गई। मिसेज इंडिया का खिताब जीतने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि अच्छी बात ये कि ये क्राउन बिहार में आया है। लोगों का प्यार और मेरे परिवार का सहयोग था, जिसकी वजह से ये सब कुछ संभव हुआ। मिसेज बिहार के बाद मिसेज इंडिया का खिताब जीतने में मेरे परिवार का काफी सपोर्ट रहा। नेशनल लेवल पर अपने राज्य का नाम ऊंचा करने में गर्व महसूस होता है। पति के साथ परिवार के लोगों ने जबरन करवाया था रजिस्ट्रेशन अपूर्वा ने बताया कि मिसेज इंडिया के लिए मैंने पिछले साल ही रजिस्ट्रेशन कराया था। मैं इसके लिए मेंटली तैयार नहीं थी, लेकिन मेरे पति और परिवार के सदस्यों ने जबरन रजिस्ट्रेशन कराया था। रजिस्ट्रेशन के बाद मुझे कैंडिडेट के तौर पर सिलेक्ट किया गया। इसके बाद फाइनल ऑडिशन हुआ। देश के 22 अन्य प्रतिभागियों के साथ मैं भी 8 अप्रैल को अहमदाबाद पहुंची। तीन दिनों तक इंट्रो, टैलेंट राउंड, ट्रेडिशनल राउंड, गाउन राउंड में क्वालिफाई करने के बाद क्वेश्चन आंसर राउंड में पार्टिसिपेट किया। अपूर्वा ने बताया कि फाइनल में क्वेश्चन आंसर राउंड में मुझसे सोशल मीडिया और सोशल साइट्स के इम्पैक्ट से जुड़े सवाल पूछा गया। मैंने बताया था कि इसके फायदे और नुकसान दोनों हैं। खासकर छोटे बच्चे जिन्हें उतनी समझ नहीं होती है, वे डिस्ट्रेक्ट होते हैं। हाल ही में वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी से पीएचडी की डिग्री हासिल की है अपूर्वा ने आरा के वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी से हाल ही में पीएचडी की डिग्री भी हासिल की है। इसके अलावा उन्होंने एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड (साहित्यिक कार्य), वुमेन आइकन अवार्ड 2025, इंटरनेशनल अवार्ड फॉर लिटरेसी एंड रिसर्च और 21वीं सदी का एमिली डिकिंसन अवार्ड अपने नाम किया है। मिसेज इंडिया 2026 अपूर्वा की लिखी किताब ‘द वेट ऑफ इमोशंस’ फ्रेंच, जर्मन, डच समेत 30 से अधिक भाषाओं में पब्लिश हो चुकी है। इससे पहले वे मिसेज बिहार 2025 का खिताब भी जीत चुकी हैं। फ्यूचर प्लान पर बोलीं- एक्टिंग के ऑफर्स हैं, लेकिन रोल सूट नहीं कर रहा फ्यूचर प्लान पर बात करते हुए अपूर्वा ने बताया कि मुझे वेब सीरीज और अन्य प्रोजेक्ट्स में एक्टिंग के लिए ऑफर्स मिल रहे हैं, लेकिन रोल ऐसे हैं, जो मुझे सूट नहीं कर रहे हैं। जो रोल मिल रहे हैं, वो मेरे समाज, मेरे परिवार के लिहाज से ठीक नहीं है। मैं करियर की शुरुआत में ही वल्गर टाइप रोल से बचना चाहती हूं। भोजपुरी में काम करने से बचना चाहती हूं, अगर मुझे साउथ से कुछ बेहतर ऑफर मिलेगा तो जरूर काम करूंगी। ‘2023 में मैं पहली बार मां बनी, तो ऐसा लगा कि लाइफ थम गई है, क्योंकि मेरी पहली प्रॉयरिटी बेटी थी। ये हर मां के साथ होता है। मैं बेटी के साथ खुश थी। लेकिन करियर को लेकर डिप्रेशन में चली गई। मिसेज बिहार का टाइटल जीतने के बाद मैं अपने परिवार में खुश थी, लेकिन जब मिसेज इंडिया के बारे में पता चला, तो मेरे परिवार ने जबरन मुझसे रजिस्ट्रेशन कराया और नतीजा आपके सामने है।’ आरा शहर के पुरानी पुलिस लाइन की रहने वाली 30 साल की डॉ. अपूर्वा वर्मा ने दैनिक भास्कर से बातचीत में ये बातें कही। दरअसल, अपूर्वा वर्मा ने नेशनल लेवल पर मिसेज इंडिया का अवार्ड जीता है। गुजरात के अहमदाबाद में 11 अप्रैल को देश के अलग-अलग राज्यों की 22 प्रतिभागियों को पछाड़ कर अपूर्वा ने ये अवार्ड अपने नाम किया है। अपूर्वा के पिता विजय लाल पेशे से कारोबारी हैं, जबकि मां सरोज श्रीवास्तव हाउस वाइफ हैं। अपूर्वा के पति अरुंजय वर्मा पटना के गांधी मैदान स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (हेड ऑफिस) में मैनेजर के पद पर हैं। अपूर्वा के मिसेज इंडिया बनने की कहानी क्या है? मिसेज इंडिया बनने के बाद अपूर्वा ने क्या-क्या बताया? मॉडलिंग और वेब सीरीज में एक्टिंग को लेकर उनका क्या कहना है? पढ़िए पूरी रिपोर्ट। सबसे पहले अपूर्वा वर्मा की 3 तस्वीरें… अब जानिए अपूर्वा वर्मा की कहानी अपूर्वा का जन्म और पढ़ाई-लिखाई आरा शहर से ही हुई है। अपनी जर्नी के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि साल 2008 में मैट्रिक की पढ़ाई के बाद 2010 में साइंस से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की। इसके बाद साइकोलॉजी से 2013 में ग्रेजुएशन और 2015 में पोस्ट ग्रेजुशन किया। साइकोलॉजी में गोल्ड मेडलिस्ट भी रही हूं। अपूर्वा बताती हैं कि साधारण परिवार से होने की वजह से मेरे लिए पढ़ाई काफी मायने रखती थी। पढ़ाई के जरिए ही मैं आगे अपना फ्यूचर बना सकती थी। मैंने डबल एमए किया और फिर बीएड की पढ़ाई पूरी करने के बाद सीटीईटी पास किया। इसके बाद करीब 9 साल तक एक स्कूल में इंग्लिश की टीचर रही। 22 नवंबर 2019 में झारखंड के चतरा जिले के रहने वाले अरुंजय वर्मा से शादी हुई। शादी के तीन साल बाद तक यानी 2022 तक अपने पति के साथ बेंगलुरु में रहीं। इसके बाद पति के साथ पटना शिफ्ट हो गईं। टीचिंग छोड़ने और फिर मॉडलिंग में करियर बनाने की कहानी अपूर्वा बताती हैं कि मैं स्कूल में इंग्लिश की टीचर थी। दिसंबर 2022 में बेटी का जन्म हुआ। इसके बाद मैंने अगस्त 2024 में दोबारा जॉब जॉइन किया, लेकिन मार्च 2025 में किसी वजह से मैंने नौकरी छोड़ दी। उधर, बेटी की परवरिश भी कर रही थी। लेकिन मैं शुरुआत से ऐसी थी कि मुझे अपने दम पर कुछ करना है। इसी दौरान मुझे पति का सपोर्ट मिला। पति का कहना था जो तुम्हें अच्छा लगता है, वो करो। इसके बाद पति ने मुझे मिसेज बिहार कंपिटिशन के बारे में बताया और खुद मिसेज बिहार के लिए मेरा रजिस्ट्रेशन कराया। इसको लेकर मैंने कोई तैयारी नहीं की थी, लेकिन रजिस्ट्रेशन के बाद तैयारी शुरू की। मई 2025 में मैंने ऑडिशन दिया और जून 2025 में हुए फाइनल राउंड में मिसेज बिहार बन गई। मिसेज इंडिया का खिताब जीतने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि अच्छी बात ये कि ये क्राउन बिहार में आया है। लोगों का प्यार और मेरे परिवार का सहयोग था, जिसकी वजह से ये सब कुछ संभव हुआ। मिसेज बिहार के बाद मिसेज इंडिया का खिताब जीतने में मेरे परिवार का काफी सपोर्ट रहा। नेशनल लेवल पर अपने राज्य का नाम ऊंचा करने में गर्व महसूस होता है। पति के साथ परिवार के लोगों ने जबरन करवाया था रजिस्ट्रेशन अपूर्वा ने बताया कि मिसेज इंडिया के लिए मैंने पिछले साल ही रजिस्ट्रेशन कराया था। मैं इसके लिए मेंटली तैयार नहीं थी, लेकिन मेरे पति और परिवार के सदस्यों ने जबरन रजिस्ट्रेशन कराया था। रजिस्ट्रेशन के बाद मुझे कैंडिडेट के तौर पर सिलेक्ट किया गया। इसके बाद फाइनल ऑडिशन हुआ। देश के 22 अन्य प्रतिभागियों के साथ मैं भी 8 अप्रैल को अहमदाबाद पहुंची। तीन दिनों तक इंट्रो, टैलेंट राउंड, ट्रेडिशनल राउंड, गाउन राउंड में क्वालिफाई करने के बाद क्वेश्चन आंसर राउंड में पार्टिसिपेट किया। अपूर्वा ने बताया कि फाइनल में क्वेश्चन आंसर राउंड में मुझसे सोशल मीडिया और सोशल साइट्स के इम्पैक्ट से जुड़े सवाल पूछा गया। मैंने बताया था कि इसके फायदे और नुकसान दोनों हैं। खासकर छोटे बच्चे जिन्हें उतनी समझ नहीं होती है, वे डिस्ट्रेक्ट होते हैं। हाल ही में वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी से पीएचडी की डिग्री हासिल की है अपूर्वा ने आरा के वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी से हाल ही में पीएचडी की डिग्री भी हासिल की है। इसके अलावा उन्होंने एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड (साहित्यिक कार्य), वुमेन आइकन अवार्ड 2025, इंटरनेशनल अवार्ड फॉर लिटरेसी एंड रिसर्च और 21वीं सदी का एमिली डिकिंसन अवार्ड अपने नाम किया है। मिसेज इंडिया 2026 अपूर्वा की लिखी किताब ‘द वेट ऑफ इमोशंस’ फ्रेंच, जर्मन, डच समेत 30 से अधिक भाषाओं में पब्लिश हो चुकी है। इससे पहले वे मिसेज बिहार 2025 का खिताब भी जीत चुकी हैं। फ्यूचर प्लान पर बोलीं- एक्टिंग के ऑफर्स हैं, लेकिन रोल सूट नहीं कर रहा फ्यूचर प्लान पर बात करते हुए अपूर्वा ने बताया कि मुझे वेब सीरीज और अन्य प्रोजेक्ट्स में एक्टिंग के लिए ऑफर्स मिल रहे हैं, लेकिन रोल ऐसे हैं, जो मुझे सूट नहीं कर रहे हैं। जो रोल मिल रहे हैं, वो मेरे समाज, मेरे परिवार के लिहाज से ठीक नहीं है। मैं करियर की शुरुआत में ही वल्गर टाइप रोल से बचना चाहती हूं। भोजपुरी में काम करने से बचना चाहती हूं, अगर मुझे साउथ से कुछ बेहतर ऑफर मिलेगा तो जरूर काम करूंगी।


