Raipur: पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सीएम विष्णु देव साय से कहा कौशल्या भाभी को सीएम बना दीजिए

Raipur: पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सीएम विष्णु देव साय से कहा कौशल्या भाभी को सीएम बना दीजिए

नारी शक्ति वंदन अधिनियम (Nari Shakti Vandan Adhiniyam) को लेकर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। इस मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस (Congress) दोनों पार्टियां आक्रामक दिखाई दे रही हैं। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) का बड़ा बयान सामने आया है। बघेल ने 21 अप्रैल को रायपुर (Raipur) में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव सायजी, अगर आपको तकलीफ है तो कौशल्या भाभी को मुख्यमंत्री (Chief Minister) बना दीजिए और वहीं से आरक्षण की शुरुआत कीजिए। कांग्रेस नेता बघेल ने आरोप लगाया कि जनसंघ, आरएसएस (RSS), विहिप और भाजपा ने कभी महिलाओं को शीर्ष नेतृत्व में मौका नहीं दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आरक्षण (Women Reservation) देने की पहल सबसे पहले राजीव गांधी ने की थी, लेकिन भाजपा (BJP) ने उस समय अड़ंगा लगाया, नहीं तो 1989 में ही यह कानून पास हो जाता।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी को कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने आतंकवादी कहा, मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम ने की कड़ी निंदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *