भास्कर संवाददाता | खंडवा लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम (131वां संशोधन) गिरने से भाजपा-कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए है। मंगलवार को भाजपा की महिला विरोधी मानसिकता की शुद्धि के लिए कांग्रेसी नेताओं ने नवचंडी देवी धाम परिसर में सदबुद्धि यज्ञ किया। कांग्रेस नेताओं- कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से वर्ष 2023 में पारित महिला आरक्षण विधेयक को तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग की। मंत्रोच्चार के साथ हवन कर कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार को “सद्बुद्धि” देने की कामना की गई। शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि महिलाओं को उनका अधिकार देने के लिए कांग्रेस हमेशा संघर्षरत रही है, लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार महिला आरक्षण कानून को लागू करने में अनावश्यक देरी कर रही है। इस दौरान हेमलता पालीवाल, मीनू मंडलोई, आशी सिलावट, रूपा कास्डे, साधना जोशी, किरण शर्मा, देवबाला शर्मा, प्रतिभा कसेरा, भाग्यश्री वर्मा, खुशी कनाडे, ममता सिंह कूड़े, शोभा कपूर, अर्चना वर्मा, मनीषा पवार, आंचल पवार, विकास व्यास, यशवंत सिलावट, राम वर्मा, लव जोशी, चैनसिंह वर्मा, डॉ. शरद हरणे, मुल्लू राठौर, मनोज मंडलोई, विशाल जैन, प्रेमांशु जैन, दिव्यांश ओझा, वीरेंद्र गौतम, बलराम वर्मा सहित पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।


