परशुराम जन्मोत्सव, मंदिर में किया अभिषेक-हवन

खंडवा | अक्षय तृतीया के अवसर पर सोमवार को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव उत्साह के साथ मनाया गया। सर्व ब्राह्मण समाज और विश्व ब्राह्मण संघ के तत्वावधान में सुबह रामेश्वर कुंड आम्रकुंज स्थित भगवान परशुराम मंदिर में पुजारी पं. तुषार दवे ने पंचामृत से अभिषेक कर पूजन-अर्चन कराया। कार्यक्रम में मुख्य यजमान देवेंद्र शास्त्री और चिराग मिश्रा सहित समाज के सदस्यों ने हवन-आरती की तथा प्रसाद वितरित किया। हवन में उपस्थित समाजजनों ने आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की। इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण भार्गव, कपिल मिश्रा, शिवनारायण दशोरा, बबलू चौबे, चंद्रशेखर रावल, शरद भाटे, कैलाश शर्मा, अनूप गुरू, जुगलकिशोर शर्मा, सुभाष शर्मा, के के शर्मा, शिवम शास्त्री, निर्मल दीक्षित, हर्षित मिश्रा, संजय पाठक, क्षमा शास्त्री, देवबाला शर्मा, वंदना शर्मा, लता शर्मा, सुशीला जोशी, भारती पराशर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *