खंडवा | डॉ. सीवी रामन विश्वविद्यालय में पृथ्वी दिवस के अवसर पर 22 अप्रैल को 7 दिवसीय विशेष अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। अवर पॉवर अवर प्लानेट थीम पर आधारित यह अभियान मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ साइंस (एमओईएस) भारत सरकार के सहयोग से आयोजित होगा। अभियान में विद्यार्थियों और समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, मानव श्रृंखला रैली, स्वच्छता अभियान, वेस्ट कलेक्शन, प्लास्टिक मुक्त अभियान तथा नवीकरणीय ऊर्जा से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


