विवाह सम्मेलन : 2 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

खंडवा | श्री गौड़ मालवीय ब्राह्मण समाज ने निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन पटेल सेवा समिति धर्मशाला में किया गया। इस अवसर पर नवयुगलों का वैदिक विधि-विधान एवं धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ 2 जोड़ों का विवाह कराया। कार्यक्रम में विधायक कंचन तनवे विशेष रूप से उपस्थित रहीं। नवदम्पतियों को आशीर्वाद प्रदान कर कन्यादान की रस्म अदा की। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन समाज में एकता, सहयोग एवं संस्कारों को बढ़ावा देते हैं। अंत में समिति द्वारा सभी उपस्थित अतिथियों भारतीय जनता पार्टी महामंत्री धर्मेंद्र बजाज एवं डॉ. अनीश अरझरे का आभार व्यक्त किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *