खंडवा| पुराने केस में राजीनामा नहीं करने की बात पर गुंडे और उसकी पत्नी ने मां-बेटे के साथ मारपीट की। दंपती पर केस दर्ज किया गया है। कोतवाली पुलिस के अनुसार सलमान पिता इकबाल पंवार निवासी गुलमोहर कॉलोनी की शिकायत पर आरोपी जफर उर्फ जब्बू पिता रफीक टाऊ व उसकी पत्नी अमरीन के खिलाफ मारपीट व धमकाने का केस दर्ज किया है। जफर क्षेत्र का लिस्टेड गुंडा है। उस पर आठ से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं।


