छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 22 मई को राजधानी रायपुर (Raipur) में कचना रेलवे ओवरब्रिज (Kachna Railway Overbridge) का लोकार्पण किया।सीएम साय ने साथ ही 22.79 करोड़ रुपए की लागत से रायपुर में बने शंकर नगर-खम्हारडीह-कचना मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का लोकार्पण (Inauguration) भी किया।सीएम साय ने कहा कि आज का दिन कचना, खम्हारडीह और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए खुशी का दिन है। जनता की वर्षों पुरानी मांग आज पूरी हुई है। अब यहां ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) और वाहनों की लंबी कतारों से राहत मिलेगी।इस अवसर पर डिप्टी सीएम व पीडब्ल्यूडी मंत्री अरुण साव, राज्यसभा (Rajya Sabha) सांसद लक्ष्मी वर्मा, बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर (Raipur) महापौर मीनल चौबे, छत्तीसगढ़ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, पार्षद पुष्पा साहू, लोक निर्माण विभाग (PWD) के सचिव मुकेश बंसल, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन सहित गणमान्यजन उपस्थित थे।