जमुई में साइबर ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ठगों ने मोबाइल दुकानदार को iPhone 17 खरीदने के नाम पर अपने झांसे में लिया। तीन ग्राहक दुकान पर पहुंचे और 83,500 रुपये कीमत का iPhone 17 पसंद किया। इसके बाद QR कोड स्कैन कर ऑनलाइन भुगतान किया। दुकानदार के खाते में रकम पहुंचने के बाद उसने मोबाइल ग्राहकों को सौंप दिया। मोबाइल मिलते ही तीनों वहां से फरार हो गए। बाद में पता चला कि जिस रकम का भुगतान हुआ था, वह साइबर फ्रॉड से जुड़ी थी। इसके बाद दुकानदार का बैंक खाता होल्ड कर दिया गया। खाते में पैसे आए, फिर लगा होल्ड मोबाइल दुकान के मालिक दीपक कुमार भगत के मुताबिक, घटना 3 जुलाई की है। तीन ग्राहक उनकी दुकान पर iPhone 17 खरीदने पहुंचे थे। मोबाइल की कीमत 83,500 रुपये थी। ग्राहकों ने इतनी बड़ी रकम UPI के जरिए ऑनलाइन भुगतान करने की बात कही। QR कोड के माध्यम से भुगतान किया गया और दुकानदार के बैंक खाते में 83,500 रुपये आ गए। रकम खाते में आने के बाद दीपक ने मोबाइल उन्हें सौंप दिया। साइबर फ्रॉड की शिकायत दर्ज कराई उस वक्त दुकानदार को किसी तरह का शक नहीं हुआ। हालांकि, उसी रात उनके बैंक खाते पर होल्ड लगा दिया गया। अगले दिन बैंक पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि खाते में आई 83,500 रुपये की रकम को लेकर साइबर फ्रॉड की शिकायत दर्ज हुई है। पुलिस को दी जानकारी, नहीं खत्म हुई परेशानी दीपक ने बैंक अधिकारियों को घटना की जानकारी दी और साइबर थाना पुलिस को भी मामले से अवगत कराया। उनका कहना है कि शुरुआत में पुलिस की ओर से उन्हें बताया गया था कि साइबर फ्रॉड से जुड़ी रकम जल्द वापस कर दी जाएगी। लेकिन दो महीने बाद भी उन्हें राहत नहीं मिली है। दिल्ली पुलिस की कॉल से परेशान दुकानदार अब दुकानदार को दिल्ली पुलिस की ओर से लगातार फोन और व्हाट्सएप कॉल आने की बात सामने आई है। दीपक के अनुसार, उन्हें मामले में शामिल होने के लिए दिल्ली आने को कहा जा रहा है। उन्हें एक नोटिस मिलने की भी बात कही गई है। दुकानदार का कहना है कि दिल्ली जाना उनके लिए मुश्किल है, क्योंकि इससे दुकान बंद रखनी पड़ेगी। दीपक के मुताबिक, उन्हें 4 सितंबर तक दिल्ली नहीं पहुंचने पर प्राथमिकी दर्ज किए जाने की बात कही गई है। लगातार पुलिस की कॉल आने से वह पिछले करीब दो महीने से परेशान हैं। CCTV में कैद हुई पूरी वारदात साइबर ठगी की पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में भी कैद हुई है। फुटेज में तीनों ग्राहक दुकान पर आते, iPhone पसंद करते और QR कोड के जरिए भुगतान करते नजर आ रहे हैं। दुकानदार के लिए यह CCTV फुटेज अहम सबूत है। इसी आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। साइबर थाना पुलिस कर रही जांच मामले में साइबर थाना डीएसपी अभिषेक कुमार ने बताया कि प्रकरण पुलिस के संज्ञान में है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद जल्द ही मामले का समाधान निकाल लिया जाएगा। जमुई में साइबर ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ठगों ने मोबाइल दुकानदार को iPhone 17 खरीदने के नाम पर अपने झांसे में लिया। तीन ग्राहक दुकान पर पहुंचे और 83,500 रुपये कीमत का iPhone 17 पसंद किया। इसके बाद QR कोड स्कैन कर ऑनलाइन भुगतान किया। दुकानदार के खाते में रकम पहुंचने के बाद उसने मोबाइल ग्राहकों को सौंप दिया। मोबाइल मिलते ही तीनों वहां से फरार हो गए। बाद में पता चला कि जिस रकम का भुगतान हुआ था, वह साइबर फ्रॉड से जुड़ी थी। इसके बाद दुकानदार का बैंक खाता होल्ड कर दिया गया। खाते में पैसे आए, फिर लगा होल्ड मोबाइल दुकान के मालिक दीपक कुमार भगत के मुताबिक, घटना 3 जुलाई की है। तीन ग्राहक उनकी दुकान पर iPhone 17 खरीदने पहुंचे थे। मोबाइल की कीमत 83,500 रुपये थी। ग्राहकों ने इतनी बड़ी रकम UPI के जरिए ऑनलाइन भुगतान करने की बात कही। QR कोड के माध्यम से भुगतान किया गया और दुकानदार के बैंक खाते में 83,500 रुपये आ गए। रकम खाते में आने के बाद दीपक ने मोबाइल उन्हें सौंप दिया। साइबर फ्रॉड की शिकायत दर्ज कराई उस वक्त दुकानदार को किसी तरह का शक नहीं हुआ। हालांकि, उसी रात उनके बैंक खाते पर होल्ड लगा दिया गया। अगले दिन बैंक पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि खाते में आई 83,500 रुपये की रकम को लेकर साइबर फ्रॉड की शिकायत दर्ज हुई है। पुलिस को दी जानकारी, नहीं खत्म हुई परेशानी दीपक ने बैंक अधिकारियों को घटना की जानकारी दी और साइबर थाना पुलिस को भी मामले से अवगत कराया। उनका कहना है कि शुरुआत में पुलिस की ओर से उन्हें बताया गया था कि साइबर फ्रॉड से जुड़ी रकम जल्द वापस कर दी जाएगी। लेकिन दो महीने बाद भी उन्हें राहत नहीं मिली है। दिल्ली पुलिस की कॉल से परेशान दुकानदार अब दुकानदार को दिल्ली पुलिस की ओर से लगातार फोन और व्हाट्सएप कॉल आने की बात सामने आई है। दीपक के अनुसार, उन्हें मामले में शामिल होने के लिए दिल्ली आने को कहा जा रहा है। उन्हें एक नोटिस मिलने की भी बात कही गई है। दुकानदार का कहना है कि दिल्ली जाना उनके लिए मुश्किल है, क्योंकि इससे दुकान बंद रखनी पड़ेगी। दीपक के मुताबिक, उन्हें 4 सितंबर तक दिल्ली नहीं पहुंचने पर प्राथमिकी दर्ज किए जाने की बात कही गई है। लगातार पुलिस की कॉल आने से वह पिछले करीब दो महीने से परेशान हैं। CCTV में कैद हुई पूरी वारदात साइबर ठगी की पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में भी कैद हुई है। फुटेज में तीनों ग्राहक दुकान पर आते, iPhone पसंद करते और QR कोड के जरिए भुगतान करते नजर आ रहे हैं। दुकानदार के लिए यह CCTV फुटेज अहम सबूत है। इसी आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। साइबर थाना पुलिस कर रही जांच मामले में साइबर थाना डीएसपी अभिषेक कुमार ने बताया कि प्रकरण पुलिस के संज्ञान में है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद जल्द ही मामले का समाधान निकाल लिया जाएगा।

