ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट में 75% अंक लाना होगा:पहले 60% अंक जरूरी था, ऑनलाइन नाम-पता बदलवाने पर चार्ज नहीं लगेगा

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट में 75% अंक लाना होगा:पहले 60% अंक जरूरी था, ऑनलाइन नाम-पता बदलवाने पर चार्ज नहीं लगेगा

अगर आपको नया ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना है, तो अब टेस्ट में पास होने के लिए 75% अंक लाना होगा। पहले टेस्ट में पास होने के लिए कम से कम 60% अंक जरूरी था। सड़क परिवहन मंत्रालय ने लाइसेंस बनवाने के लिए नए नियमों का ड्राफ्ट तैयार किया है। इसके तहत कम से कम 30 मिनट का ‘सेफ-ड्राइविंग ट्यूटोरियल’ देखना होगा और इसके बाद टेस्ट पास करना जरूरी होगा। इसके अलावा सरकार ने आधार वेरिफिकेशन के जरिए ऑनलाइन मिलने वाली कुछ सर्विस की फीस पूरी तरह माफ करने का प्रस्ताव भी दिया है। इसमें कार्ड में नाम, पता बदलवाने जैसी सर्विस शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *