चंबा में पिकअप रावी नदी में गिरी, ड्राइवर की मौत:घर लौटते समय भरमौर के पास हादसा; परिवार का इकलौता था; 3 बच्चों का पिता

चंबा में पिकअप रावी नदी में गिरी, ड्राइवर की मौत:घर लौटते समय भरमौर के पास हादसा; परिवार का इकलौता था; 3 बच्चों का पिता

चंबा जिले के भरमौर में शुक्रवार दोपहर ढकोग-बन्नी सड़क पर पिकअप के रावी नदी में गिरने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा गुवाड़ी चौक से करीब 300 मीटर आगे हुआ। मृतक की पहचान थला निवासी मुकेश कुमार पुत्र अमर सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मुकेश कुमार पिकअप नंबर HP-46-A-1853 में ढकोग से अपने घर तरेला जा रहा था। दोपहर करीब 1:30 बजे अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और करीब 400 मीटर नीचे रावी नदी में जा गिरा। दुर्घटना में पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पिता का पहले ही निधन हो चुका मुकेश अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा हैं। उसकी बुजुर्ग मां भी हैं, जबकि पिता का पहले ही निधन हो चुका है। मुकेश राशन डिपो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया हादसे की सूचना मिलने पर भरमौर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *