जालंधर पहुंची जापान की हॉकी टीम:बल्टर्न पार्क स्टेडियम में किया अभ्यास, फुटबॉल खेला-दौड़ लगाई, 27 को पहला मैच चीन और मलेशिया के बीच

जालंधर पहुंची जापान की हॉकी टीम:बल्टर्न पार्क स्टेडियम में किया अभ्यास, फुटबॉल खेला-दौड़ लगाई, 27 को पहला मैच चीन और मलेशिया के बीच

जालंधर में आजादी के बाद पहली बार हो रही एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भाग लेने के लिए दूसरे देशों की टीमें पहुंचना शुरू हो गई हैं। 27 अक्टूबर को CM भगवंत मान ट्राफी का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले गुरुवार को जापान की टीम ने बल्टर्न पार्क स्थित स्टेडियम में प्रैक्टिस की। प्लेयर्स ने दौड़ लगाई और फुटबॉल खेला। जापानी हॉकी टीम का इससे पहले ढोल के साथ स्वागत किया गया।
टीम के कैप्टन फूजी मोटो ने पंजाब के लोगों के सत्कार की खुलकर तारीफ की। कोच योशीहिरो अनाई ने कहा कि एयरपोर्ट पर जिस तरह ढोल-नगाड़ों और भांगड़े के साथ उनका स्वागत हुआ, उसने पूरी टीम का दिल जीत लिया। पंजाबी खाने के सवाल पर उन्होंने मुस्कराते हुए कहा कि अभी तक उन्हें इसे चखने का मौका नहीं मिला है, लेकिन उन्हें पूरा यकीन है कि पंजाबी खाना स्वादिष्ट होगा और वे इसे जरूर पसंद करेंगे। पंजाब में पहली बार हो रहे इस अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट के आयोजन के लिए CM भगवंत मान और पंजाब सरकार को धन्यवाद दिया। उन्होंने भरोसा जताया कि कप्तान फूजी मोटो की अगुवाई में जापानी टीम मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी। हॉकी पंजाब के जनरल सेक्रेटरी अमरीक सिंह पंवार ने की मुलाकात
हॉकी पंजाब के जनरल सेक्रेटरी अमरीक सिंह पंवार ने बताया कि यह आयोजन हमारी आने वाली पीढ़ी और उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए अलग-अलग देशों की टीमों का आगमन शुरू हो चुका है। वियतनाम (जापान/अन्य) की टीम पहुंचकर अभ्यास शुरू कर रही है, जबकि मलेशिया की टीम देर रात तक पहुंच जाएगी। बाकी टीमें भी धीरे-धीरे जालंधर पहुंच रही हैं। खुद हॉकी खिलाड़ी रहे अमरीक सिंह पंवार ने कहा कि पंजाब की धरती पर ऐसा बड़ा टूर्नामेंट होना हर पंजाबी और हॉकी खिलाड़ी का सपना था। उन्होंने कहा कि हमारे 8 से 10 खिलाड़ी हॉकी इंडिया और ओलंपिक स्तर पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। जालंधर में होने वाले हॉकी मैचों का शेड्यूल
चैंपियन ट्राफी की शुरूआत मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को दोपहर 1 बजे मलेशिया और चीन के बीच मैच से होगी। इसके बाद दोपहर 3:15 बजे जापान और कोरिया के बीच मुकाबलाखेला जाएगा। शाम 5:30 बजे से 6:30 बजे तक उद्घाटन समारोह होगा, जिसके तुरंत बाद शाम 7 बजे भारत का सामना बांग्लादेश से होगा। 28 अक्टूबर को कोई मैच नहीं होगा। गुरुवार, 29 अक्टूबर- दोपहर 2:30 बजे मलेशिया का मुकाबला कोरिया से होगा। शाम 4:45 बजे बांग्लादेश और जापानआमने-सामने होंगे, जबकि शाम 7:00 बजे भारत का मुकाबला चीन से होगा। शुक्रवार, 30 अक्टूबर -दोपहर 2:30 बजे बांग्लादेश और मलेशिया के बीच मैच होगा। शाम 4:45 बजे कोरिया का सामना चीन से होगा और शाम 7:00 बजे जापान और भारत के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी। 31 अक्टूबर को मैच नहीं रहेगा। रविवार, 1 नवंबर – दोपहर 2:30 बजे कोरिया का मुकाबला बांग्लादेश से होगा। शाम 4:45 बजे चीन और जापान आपस में टकराएंगे, वहीं शाम 7:00 बजे मलेशिया का मुकाबला भारत से होगा। सोमवार, 2 नवंबर – दोपहर 2:30 बजे चीन और बांग्लादेश के बीच मैच खेला जाएगा। शाम 4:45 बजे जापान का सामना मलेशिया से होगा और टूर्नामेंट का आखिरी मुकाबला शाम 7:00 बजे भारत और कोरिया के बीच खेला जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *