प्रकाश राज ने PM नरेंद्र मोदी पर चाय बेचने को लेकर कसा तंज! पोस्ट में लिखा- मैं उसके झूठ का साक्षी हूं

Prakash Raj On Narendra Modi: देश के सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बेबाक और विवादित राय रखने वाले साउथ और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज एक बार फिर चर्चा में हैं। प्रकाश राज उन चुनिंदा कलाकारों में से हैं, जो सोशल मीडिया पर शांत बैठने के बजाय लगभग हर विषय पर खुलकर सरकार को घेरते रहते हैं और अक्सर किसी न किसी बात को लेकर लगातार लिखते रहते हैं। अपने इसी चिर-परिचित अंदाज को जारी रखते हुए, इस बार उन्होंने सीधे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बेहद तीखा और बड़ा हमला बोला है। उन्होंने जो कहा वह चर्चा का विषय बन गया है। लोगों ने कमेंट की लाइन लगा दी है।

प्रकाश राज ने पीएम मोदी पर कसा तंज (Prakash Raj On Narendra Modi)

प्रकाश राज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक ‘क्रिस नायर’ (@KrisNair1) नामक के यूजर का एक्स पोस्ट शेयर किया है। जिसमें लिखा था, “मेरा पक्का मानना है कि मोदी न तो चाय बेचने वाले थे और न ही भिखारी थे। वह तो जन्मजात झूठे हैं। कौन-कौन इस बात से सहमत है?” इस बेहद संवेदनशील और विवादित पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रीपोस्ट करते हुए प्रकाश राज ने इसे शेयर ही नहीं किया, बल्कि एक बेहद कड़ा कैप्शन लिखकर पीएम मोदी पर निशाना साधा।

प्रकाश राज ने लिखा, “मुझे नहीं पता कि वह चाय बेच रहा है या भीख मांग रहा है… लेकिन मैं उसके झूठ का साक्षी रहा हूं।justasking”। हमेशा की तरह इस बार भी अभिनेता ने अपने जाने-पहचाने हैशटैग ‘#justasking’ का इस्तेमाल करते हुए जनता से राय मांगी है। एक्टर का ये पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर राजनीतिक गलियारों से लेकर आम लोगों के बीच तीखी बहस छिड़ गई है।

सोशल मीडिया पर दो गुटों में बंटे फैंस (Prakash Raj comment on Narendra Modi)

प्रकाश राज का यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स के बीच कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। जहां एक तरफ पीएम मोदी के समर्थक और भाजपा प्रशंसक अभिनेता पर बुरी तरह भड़क रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सरकार विरोधी और विपक्षी विचारधारा के लोग अभिनेता के इस साहस की तारीफ कर रहे हैं।

भाजपा समर्थकों का कहना है कि देश के प्रधानमंत्री के लिए इस तरह की अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल करना एक कलाकार को शोभा नहीं देता और यह केवल सस्ती लोकप्रियता पाने का हथकंडा है। कुछ यूजर्स ने अभिनेता को उनकी फ्लॉप राजनीतिक पारियों की याद दिलाते हुए ट्रोल भी किया है।

Prakash Raj comment on Narendra Modi

प्रकाश राज के सपोर्ट में आए लोग (Prakash Raj Instagram)

दूसरी तरफ, प्रकाश राज के समर्थकों का तर्क है कि लोकतंत्र में हर नागरिक को देश के शीर्ष नेतृत्व से सवाल पूछने और अपनी असहमति जताने का पूरा अधिकार है। बता दें, यह पहली बार नहीं है जब प्रकाश राज ने पीएम मोदी या केंद्र सरकार की नीतियों पर हमला बोला हो। वह लंबे समय से दक्षिणपंथी राजनीति और वर्तमान सरकार के मुखर आलोचक रहे हैं। फिलहाल, इस वायरल इमेज और कैप्शन ने सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *