फतेहाबाद की जाखल पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में कार्रवाई करते हुए तलवाड़ा निवासी करण और उसे अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले मुख्य सप्लायर राम सिंह उर्फ राजू को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक देसी पिस्तौल 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। जाखल थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि 30 मई को पुलिस टीम घग्गर पुल, तलवाड़ा के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक युवक पुलिस वाहन को देखकर संदिग्ध अवस्था में तेजी से मुड़कर जाने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसे काबू कर तलाशी ली। तलाशी में मिली पिस्तौल और कारतूस युवक की पहचान करण के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध देसी पिस्तौल 315 बोर और दो जिंदा कारतूस मिले। इसके बाद पुलिस ने जाखल थाना में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर करण को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद मुख्य सप्लायर भी काबू गिरफ्तार आरोपी करण से पूछताछ में अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले मुख्य सप्लायर राम सिंह उर्फ राजू का नाम सामने आया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राम सिंह को भी काबू कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रही है।


