संभल में मुफ्ती फारुक हामिदी का 15वां उर्स संपन्न:कादरी मंजिल में उलेमा-ए-किराम और अकीदतमंदों ने खिराज-ए-अकीदत पेश की
संभल में ईदगाह के पूर्व इमाम और प्रख्यात इस्लामी विद्वान मुफ़्ती मोहम्मद फ़ारूक़ हामिदी क़ादरी रहमतुल्लाह अलैह का 15वां सालाना उर्स रविवार को मनाया गया। यह आयोजन संभल के कोट शर्क़ी स्थित क़ादरी मंज़िल में श्रद्धा और अकीदत के साथ संपन्न हुआ। इस उर्स में उलेमा-ए-किराम, इमामों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने…


