सुपौल में करंट लगने से महिला की मौत:खेत में बिछाई गई बिजली तार की चपेट में आने से हादसा, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

सुपौल में करंट लगने से महिला की मौत:खेत में बिछाई गई बिजली तार की चपेट में आने से हादसा, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

सुपौल के निर्मली थाना क्षेत्र में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान पार्वती उर्फ कारो देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि घटना तड़के करीब चार बजे की है। उनके अनुसार गांव के समीप खेत में मूंग और तिल की फसल की सुरक्षा के लिए बिजली की लाइन लगाई गई थी। इसी दौरान पार्वती देवी खेत की ओर से लौट रही थीं। रास्ते में अचानक विद्युत तार की चपेट में आने से उन्हें करंट लग गया और वे गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी मौत हो गई। सूचना देने के बाद भी नहीं पहुंची प्रशासन मृतका के परिजनों ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंचने में काफी देर कर दी। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद पुलिस करीब दो घंटे की देरी से पहुंची। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रशासनिक अधिकारी कुछ समय तक बांध पर ही रुके रहे और घटनास्थल तक पहुंचने में तत्परता नहीं दिखाई। परिजनों ने बताया कि शव को अस्पताल ले जाने के लिए भी उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। उनका आरोप है कि वाहन की व्यवस्था समय पर नहीं की गई, जिसके कारण उन्हें सुबह में किराये की गाड़ी की व्यवस्था कर शव को अस्पताल लाना पड़ा। इस दौरान स्थानीय चौकीदार ने सहयोग किया। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, रविवार सुबह निर्मली थानाध्यक्ष सियावर मंडल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सुपौल के निर्मली थाना क्षेत्र में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान पार्वती उर्फ कारो देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि घटना तड़के करीब चार बजे की है। उनके अनुसार गांव के समीप खेत में मूंग और तिल की फसल की सुरक्षा के लिए बिजली की लाइन लगाई गई थी। इसी दौरान पार्वती देवी खेत की ओर से लौट रही थीं। रास्ते में अचानक विद्युत तार की चपेट में आने से उन्हें करंट लग गया और वे गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी मौत हो गई। सूचना देने के बाद भी नहीं पहुंची प्रशासन मृतका के परिजनों ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंचने में काफी देर कर दी। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद पुलिस करीब दो घंटे की देरी से पहुंची। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रशासनिक अधिकारी कुछ समय तक बांध पर ही रुके रहे और घटनास्थल तक पहुंचने में तत्परता नहीं दिखाई। परिजनों ने बताया कि शव को अस्पताल ले जाने के लिए भी उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। उनका आरोप है कि वाहन की व्यवस्था समय पर नहीं की गई, जिसके कारण उन्हें सुबह में किराये की गाड़ी की व्यवस्था कर शव को अस्पताल लाना पड़ा। इस दौरान स्थानीय चौकीदार ने सहयोग किया। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, रविवार सुबह निर्मली थानाध्यक्ष सियावर मंडल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *