भागलपुर में सोमवार की देर रात बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या की गई है। वे अपने घर में सोए हुए थे। इसी दौरान घुस में घुसकर अज्ञात बदमाशों ने उनपर गोली चला दी। बुलेट सीने पर लगी है। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घर के सभी सदस्य सो रहे थे, हालांकि गोली की आवाज सुनकर बेटा पहुंचा, पर तब तक अपराधी अंधेरे में फरार हो गया था। थोड़ी ही देर में मौके पर स्थानीय ग्रामीण पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंचे और जांच में जुट गई। फिलहाल हत्या की वजह क्लियर नहीं है। घटना नवगछिया के बिहपुर थाना क्षेत्र की है। फॉरेंसिक टीम ने भी जांच मृतक की पहचान लत्तीपुर दक्षिणी पंचायत, वार्ड संख्या-1 निवासी प्रकाश मंडल (57) के रूप में हुई है। जो मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। हालांकि हत्या किसने और क्यों आशंका जताई जा रही है कि हत्या के पीछे पड़ोस के कुछ लोगों की साजिश हो सकती है, हालांकि परिजनों की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। इधर, सूचना मिलने के बाद थाना अध्यक्ष संतोष शर्मा अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच करते हुए साक्ष्य जुटाए। हत्या के कारण का पता लगाया जा रहा है थाना अध्यक्ष संतोष शर्मा ने बताया कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। भागलपुर में सोमवार की देर रात बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या की गई है। वे अपने घर में सोए हुए थे। इसी दौरान घुस में घुसकर अज्ञात बदमाशों ने उनपर गोली चला दी। बुलेट सीने पर लगी है। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घर के सभी सदस्य सो रहे थे, हालांकि गोली की आवाज सुनकर बेटा पहुंचा, पर तब तक अपराधी अंधेरे में फरार हो गया था। थोड़ी ही देर में मौके पर स्थानीय ग्रामीण पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंचे और जांच में जुट गई। फिलहाल हत्या की वजह क्लियर नहीं है। घटना नवगछिया के बिहपुर थाना क्षेत्र की है। फॉरेंसिक टीम ने भी जांच मृतक की पहचान लत्तीपुर दक्षिणी पंचायत, वार्ड संख्या-1 निवासी प्रकाश मंडल (57) के रूप में हुई है। जो मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। हालांकि हत्या किसने और क्यों आशंका जताई जा रही है कि हत्या के पीछे पड़ोस के कुछ लोगों की साजिश हो सकती है, हालांकि परिजनों की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। इधर, सूचना मिलने के बाद थाना अध्यक्ष संतोष शर्मा अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच करते हुए साक्ष्य जुटाए। हत्या के कारण का पता लगाया जा रहा है थाना अध्यक्ष संतोष शर्मा ने बताया कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।


