सीवान के दरौंदा थाना क्षेत्र की रामगढ़ा पंचायत में पैक्स चुनाव के दौरान फायरिंग हुई। यह घटना मतदान प्रक्रिया पूरी होने और प्रशासन की निगरानी में सीलिंग का कार्य चलने के दौरान हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चुनाव के दौरान सब कुछ सामान्य था। चुनाव में ज्ञानेंद्र कुमार और उदयप्रताप सिंह उम्मीदवार थे। आरोप है कि इसी दौरान उदयप्रताप सिंह के कुछ समर्थकों ने कथित तौर पर गलत तरीके से मतदान कराने का दबाव बनाया, जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया। इसी विवाद के बाद दो मोटरसाइकिलों पर सवार लगभग पांच लोग बूथ के पास पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल से तीन खाली कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। SP ने घटनास्थल का किया निरीक्षण घटना की गंभीरता को देखते हुए, जिले के पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा और महाराजगंज एसडीपीओ अमन स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली और घटनास्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। महाराजगंज एसडीपीओ अमन ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद सीलिंग का कार्य चल रहा था, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने फायरिंग की। फायरिंग के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और संदिग्धों की पहचान भी कर ली गई है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है और लगातार छापेमारी की जा रही है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सभी दोषियों को गिरफ्तार कर कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। सीवान के दरौंदा थाना क्षेत्र की रामगढ़ा पंचायत में पैक्स चुनाव के दौरान फायरिंग हुई। यह घटना मतदान प्रक्रिया पूरी होने और प्रशासन की निगरानी में सीलिंग का कार्य चलने के दौरान हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चुनाव के दौरान सब कुछ सामान्य था। चुनाव में ज्ञानेंद्र कुमार और उदयप्रताप सिंह उम्मीदवार थे। आरोप है कि इसी दौरान उदयप्रताप सिंह के कुछ समर्थकों ने कथित तौर पर गलत तरीके से मतदान कराने का दबाव बनाया, जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया। इसी विवाद के बाद दो मोटरसाइकिलों पर सवार लगभग पांच लोग बूथ के पास पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल से तीन खाली कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। SP ने घटनास्थल का किया निरीक्षण घटना की गंभीरता को देखते हुए, जिले के पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा और महाराजगंज एसडीपीओ अमन स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली और घटनास्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। महाराजगंज एसडीपीओ अमन ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद सीलिंग का कार्य चल रहा था, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने फायरिंग की। फायरिंग के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और संदिग्धों की पहचान भी कर ली गई है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है और लगातार छापेमारी की जा रही है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सभी दोषियों को गिरफ्तार कर कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है।


