बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान और दक्षिण भारतीय सिनेमा की ‘लेडी सुपरस्टार’ नयनतारा के प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। बुधवार को मुंबई में इस नई फिल्म की शूटिंग आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। प्रसिद्ध निर्देशक वामशी पेडिपल्ली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को लेकर अभी से ही फिल्मी गलियारों में जबरदस्त चर्चा है। दिल राजू के ‘श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स’ बैनर के तहत बन रही इस फिल्म के निर्माता शिरीष और कुलदीप राठौर हैं। इनके अलावा रफी काजी फिल्म के सह-निर्माता हैं।
फिल्म निर्माताओं ने ‘इंस्टाग्राम’ पर कहा, “शानदार शुरुआत और उत्साह से भरे माहौल में सलमान खान और वामशी पेडिपल्ली की फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू हुई। हम आपको बेहतरीन मनोरंजन देने के मिशन पर हैं।”
निर्माताओं के मुताबिक, यह फिल्म भारतीय सिनेमा के दो बड़े नामों को एक साथ ला रही है और इसे एक बड़ी फिल्म के रूप में देखा जा रहा है।
पेडिपल्ली को ‘येवडू’, ‘ऊपिरी’, ‘महर्षि’ तथा ‘वरिसु’ जैसी बेहद सफल फिल्मों के लिए जाना जाता है।
इसे भी पढ़ें: Bollywood Wrap Up | Aryan Khan ने दोस्त की शादी में मचाई धूम, बला की खूबसूरत हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही की मौत
दक्षिण सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा ने शाहरुख खान के साथ 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी।
इस फिल्म ने दुनिया भर में 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी।
सलमान, अपूर्वा लखिया द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मातृभूमि’ में भी नजर आएंगे, जो 2020 में गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है।
इसे भी पढ़ें: Divyanka Sirohi Death | 30 की उम्र में थमीं दिव्यांका सिरोही की धड़कनें, इंस्टाग्राम पर शेयर की थी ये आखिरी पोस्ट
वामशी पेडिपल्ली की यह फिल्म एक बड़े एक्शन-ड्रामा या पारिवारिक मनोरंजन के रूप में देखी जा रही है। सलमान खान और नयनतारा की फ्रेश जोड़ी और दिल राजू का प्रोडक्शन इस बात की गारंटी देता है कि यह फिल्म 2026-27 की सबसे बड़ी हिट्स में से एक हो सकती है।


