न्यू चंडीगढ़- RRvsSRH एलिमिनेटर मुकाबला आज:हैड टू हैड में SRH का विनिंग रिकॉर्ड बेहतर; अभिषेक-वैभव सूर्यवंशी पर फैंस की नजर

न्यू चंडीगढ़- RRvsSRH एलिमिनेटर मुकाबला आज:हैड टू हैड में SRH का विनिंग रिकॉर्ड बेहतर; अभिषेक-वैभव सूर्यवंशी पर फैंस की नजर

न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंदर सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज शाम साढ़े 7 बजे से सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच IPL 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। इसके लिए दोनों टीमें पहले ही मोहाली पहुंच चुकी हैं। मंगलवार देर शाम दोनों टीमों ने प्रैक्टिस भी की। IPL के इस सीजन में दोनों टीमें 2 बार भिड़ चुकी हैं और दोनों ही बार SRH ने मैच जीता है। इस मुकाबले में सबकी नजर लोकल बॉय अभिषेक शर्मा और राजस्थान के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी। कल प्रैक्टिस के बाद सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने प्लेयर नीतीश कुमार रेड्डी और शिवांग कुमार का जन्मदिन भी मनाया। होटल में केक काटकर सभी खिलाड़ियों ने दोनों खिलाड़ियों को जन्मदिन की बधाई दी। आम लोगों के लिए 5 और वीआईपी की 3 पार्किंग्स
एलिमिनेटर मैच के चलते बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है, जिस कारण इलाके में भारी ट्रैफिक और जाम की स्थिति बन सकती है। ऐसे में पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले पार्किंग और रूट प्लान की जानकारी जरूर देख लें। एडवाइजरी के मुताबिक, आम दर्शकों के लिए P4, P5, P6, P7 और P8 पार्किंग निर्धारित की गई है, जहां पहुंचने के लिए ओमैक्स राउंडअबाउट का रास्ता तय किया गया है। वीआईपी लोगों के लिए P1, P2 और P3 पार्किंग रखी गई है, जहां जाने के लिए मार्बल मार्केट लाइट से टोगन रोड का उपयोग करना होगा। P3 पार्किंग को खासतौर पर मीडिया, पीआईपी और दिव्यांग दर्शकों के लिए रिजर्व किया गया है। दोनों टीमों से जुड़ी 4 अहम बातें:- मुल्लांपुर में हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद
मुल्लांपुर के महाराजा यादविंदर सिंह क्रिकेट स्टेडियम में एक और हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद है। यहां पिछले तीनों मैचों में 200 रन से ज्यादा का स्कोर बना है। इनमें दो बार लक्ष्य चेज हुआ, जबकि एक बार स्कोर डिफेंड किया गया। दिन का तापमान 25°C से 45°C तक रह सकता है। ऐसे में प्लेयर्स को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *