CCTV का एक्सेस रखकर लड़की की मॉनिटरिंग:आरोपी ने भाइयों के साथ पीड़िता और दोस्तों से की मारपीट, युवक के कपड़े फाड़े

CCTV का एक्सेस रखकर लड़की की मॉनिटरिंग:आरोपी ने भाइयों के साथ पीड़िता और दोस्तों से की मारपीट, युवक के कपड़े फाड़े

पटना में दुकानदार भाइयों ने एक युवती और दोस्त की गली में दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई की है। युवती का आरोप है कि CCTV और वाईफाई इंस्टॉलेशन करने वाला अंशु कुमार नाम का दुकानदार मेरे फोन पर अश्लील तस्वीर भेजकर मुझे परेशान कर रहा था। CCTV का एक्सेस अपने पास रखकर मॉनिटरिंग कर रहा था। जब मैं उससे पूछताछ करने 22 मई की सुबह उसकी दुकान पर गई तो हमारे साथ मारपीट की गई। मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें मारपीट दिख रही है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है, लेकिन अभी तक आरोपी पकड़े नहीं गए हैं। वहीं, पीड़िता इतनी डरी है कि अपने नंबर को भी बंद कर दिया है। मामला कदमकुआं थाना क्षेत्र के गुप्ता कॉलोनी भिखना पहाड़ी की है। युवती की ओर से महिला थाने में शिकायत की गई थी। घटना के 5 दिन बाद भी एफआईआर नहीं। कपड़े तक फाड़ दिए पीड़िता के अनुसार दुकान पर वो अपनी सहेलियों और एक दोस्त के साथ गई थी। इसी बीच अंशु के दो भाई चंदन और नंदू दुकान पर आ गए और पीड़िता, उनकी सहेलियों और दोस्त के साथ मारपीट शुरू कर दी गई। पीड़िता को घुसे, थप्पड़ और ईंट से मारा गया। वहीं, पीड़िता के दोस्त के कपड़े तक फाड़ दिए। एक युवक ने मारने के लिए ईंट पर उठा लिया था, पर एक शख्स ने उसे समझाया जिसके बाद उसने ईंट फेंका।
गली में भीड़ जमा लग गई तीनों भाई इस कदर पीड़िता और उसके दोस्त को मार रहे थे कि मोहल्ले में भीड़ जमा हो गई। आस पास के लोग बीच बचाव में आए। काफी मशक्कत के बाद तीनों भाइयों ने पीड़िता के दोस्त को नंगा कर के छोड़ा। इसके बाद मामला शांत हुआ।
दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था एसआई सुनील कुमार दास घटनास्थल पर गए थे। सुनील कुमार दास ने बताया कि पीड़ित और आरोपी दोनों को बुलाया गया था। अभी कोई नहीं आया है। इसके चलते FIR नहीं हो पाई है। लड़की पक्ष की ओर से बताया गया है कि वह एग्जाम देने गई है। वहीं, महिला थानेदार अशफा परवीन कुछ भी बोलने से बचती नजर आईं। पटना में दुकानदार भाइयों ने एक युवती और दोस्त की गली में दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई की है। युवती का आरोप है कि CCTV और वाईफाई इंस्टॉलेशन करने वाला अंशु कुमार नाम का दुकानदार मेरे फोन पर अश्लील तस्वीर भेजकर मुझे परेशान कर रहा था। CCTV का एक्सेस अपने पास रखकर मॉनिटरिंग कर रहा था। जब मैं उससे पूछताछ करने 22 मई की सुबह उसकी दुकान पर गई तो हमारे साथ मारपीट की गई। मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें मारपीट दिख रही है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है, लेकिन अभी तक आरोपी पकड़े नहीं गए हैं। वहीं, पीड़िता इतनी डरी है कि अपने नंबर को भी बंद कर दिया है। मामला कदमकुआं थाना क्षेत्र के गुप्ता कॉलोनी भिखना पहाड़ी की है। युवती की ओर से महिला थाने में शिकायत की गई थी। घटना के 5 दिन बाद भी एफआईआर नहीं। कपड़े तक फाड़ दिए पीड़िता के अनुसार दुकान पर वो अपनी सहेलियों और एक दोस्त के साथ गई थी। इसी बीच अंशु के दो भाई चंदन और नंदू दुकान पर आ गए और पीड़िता, उनकी सहेलियों और दोस्त के साथ मारपीट शुरू कर दी गई। पीड़िता को घुसे, थप्पड़ और ईंट से मारा गया। वहीं, पीड़िता के दोस्त के कपड़े तक फाड़ दिए। एक युवक ने मारने के लिए ईंट पर उठा लिया था, पर एक शख्स ने उसे समझाया जिसके बाद उसने ईंट फेंका।
गली में भीड़ जमा लग गई तीनों भाई इस कदर पीड़िता और उसके दोस्त को मार रहे थे कि मोहल्ले में भीड़ जमा हो गई। आस पास के लोग बीच बचाव में आए। काफी मशक्कत के बाद तीनों भाइयों ने पीड़िता के दोस्त को नंगा कर के छोड़ा। इसके बाद मामला शांत हुआ।
दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था एसआई सुनील कुमार दास घटनास्थल पर गए थे। सुनील कुमार दास ने बताया कि पीड़ित और आरोपी दोनों को बुलाया गया था। अभी कोई नहीं आया है। इसके चलते FIR नहीं हो पाई है। लड़की पक्ष की ओर से बताया गया है कि वह एग्जाम देने गई है। वहीं, महिला थानेदार अशफा परवीन कुछ भी बोलने से बचती नजर आईं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *