भास्कर न्यूज, विदिशा| भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव के तहत भगवान श्री परशुराम सेवादल ब्राह्मण महापंचायत और ब्राह्मण विकास परिषद ने 18 अप्रैल 2026, शनिवार को सुबह 11 बजे स्थानीय मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में युवा ब्राह्मणों ने रक्तदान किया। रक्त परीक्षण भी कराया।युवा ब्राह्मण विकास परिषद के संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष पंडित मानवेन्द्र शर्मा, अभिनय तिवारी गट्टू ने रक्तदान किया। मौके पर उद्योगपति राकेश शर्मा, संजीव शर्मा, विजय दीक्षित, प्रशांत शर्मा, विवेक शर्मा, हेमन्त पंडित, सुमित शर्मा, अविनाश शर्मा, शिव नारायण तिवारी, बागेश मिश्रा, अभिषेक आचार्य, देव स्नोतिया मौजूद रहे।


