मां ने बेटी की हत्या की रची साजिश:बच्ची ने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा था, बॉयफ्रेंड ने खेत ले जाकर गला दबाया

मां ने बेटी की हत्या की रची साजिश:बच्ची ने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा था, बॉयफ्रेंड ने खेत ले जाकर गला दबाया

भागलपुर में मां ने 12 साल की बेटी की हत्या की प्लानिंग रची थी। बेटी ने मां को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। मां को डर था कि बेटी अपने पिता को अवैध संबंध के बारे में बता देगी। इसी डर से महिला ने अपने प्रेमी के साथ बेटी की हत्या की साजिश रची। प्रेमी नाबालिग को घर से 50 मीटर दूर ले गया और उसका गला दबा दिया। नाबालिग बेहोश हो गई थी। आरोपी लगा कि वो मर चुकी है। इसलिए उसे खेत में ही छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मामले में आरोपी गोलू कुमार को गिरफ्तार किया है। इसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस को पता चला कि साजिश में नाबालिग की मां की भी संलिप्तता है। घटना बारखपुर थाना क्षेत्र की है। आरोपी गोलू फुसलाकर नाबालिग को घर से दूर ले गया आरोपी गोलू ने नाबालिग को कहा था कि तुम्हारी मां आत्महत्या करने के लिए गई है। तुम मेरे साथ चलो नहीं तो तुम्हारी मां अपनी जान दे देगी। वो हमारी एक भी बात नहीं सुनेगी। सिर्फ तुम ही अपनी मां को ऐसा करने से मना कर सकती हो। मां की परवाह करते हुए बेटी गोलू के साथ चली गई। वो रास्ते में अपनी मां को तलाशते रही। एक जगह सुनसान थी, जहां गोलू ने नाबालिग का गला दबा दिया।
पुलिस ने 2 घंटे में बच्चों को खोजा, अस्पताल में भर्ती है नाबालिग दूसरी तरफ आरोपी मां ने अपने रिश्तेदारों के बीच शोर मचा दी कि मेरी बेटी घर में नहीं है। उसका पता नहीं चला रहा है। जिसके बाद रिश्तेदार आरोपी मां के साथ बच्ची को खोजने निकले, पता नहीं चलने पर पुलिस के पास गए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और खोजबीन शुरू की। करीब 2 घंटे के बाद पुलिस ने नाबालिग को बेहोशी के हालत में खेत से बरामद किया। उसे मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। वो अभी बोलने की स्थिति में नहीं है। आरोपी मां को भी गिरफ्तार किया जाएगा SSP प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि 25 अप्रैल की रात नाबालिग घर के पास खेत में अचेत अवस्था में पाई गई थी। जांच में पता चला कि बच्ची की मां का गांव के ही गोलू कुमार के साथ पिछले एक 1 साल से अधिक समय से अवैध संबंध था। बच्ची ने दोनों को अवैध संबंध बनाते देखा था। ये बात फैले नहीं, इसलिए बच्ची को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई। बच्ची जब बेहोश हो गई तब आरोपी गोलू कहलगांव में जाकर छिप गया था। छापेमारी कर उसे पकड़ा गया है। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। जांच में बालिका की मां की संलिप्तता भी सामने आई है। आरोपी मां की गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है। भागलपुर में मां ने 12 साल की बेटी की हत्या की प्लानिंग रची थी। बेटी ने मां को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। मां को डर था कि बेटी अपने पिता को अवैध संबंध के बारे में बता देगी। इसी डर से महिला ने अपने प्रेमी के साथ बेटी की हत्या की साजिश रची। प्रेमी नाबालिग को घर से 50 मीटर दूर ले गया और उसका गला दबा दिया। नाबालिग बेहोश हो गई थी। आरोपी लगा कि वो मर चुकी है। इसलिए उसे खेत में ही छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मामले में आरोपी गोलू कुमार को गिरफ्तार किया है। इसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस को पता चला कि साजिश में नाबालिग की मां की भी संलिप्तता है। घटना बारखपुर थाना क्षेत्र की है। आरोपी गोलू फुसलाकर नाबालिग को घर से दूर ले गया आरोपी गोलू ने नाबालिग को कहा था कि तुम्हारी मां आत्महत्या करने के लिए गई है। तुम मेरे साथ चलो नहीं तो तुम्हारी मां अपनी जान दे देगी। वो हमारी एक भी बात नहीं सुनेगी। सिर्फ तुम ही अपनी मां को ऐसा करने से मना कर सकती हो। मां की परवाह करते हुए बेटी गोलू के साथ चली गई। वो रास्ते में अपनी मां को तलाशते रही। एक जगह सुनसान थी, जहां गोलू ने नाबालिग का गला दबा दिया।
पुलिस ने 2 घंटे में बच्चों को खोजा, अस्पताल में भर्ती है नाबालिग दूसरी तरफ आरोपी मां ने अपने रिश्तेदारों के बीच शोर मचा दी कि मेरी बेटी घर में नहीं है। उसका पता नहीं चला रहा है। जिसके बाद रिश्तेदार आरोपी मां के साथ बच्ची को खोजने निकले, पता नहीं चलने पर पुलिस के पास गए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और खोजबीन शुरू की। करीब 2 घंटे के बाद पुलिस ने नाबालिग को बेहोशी के हालत में खेत से बरामद किया। उसे मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। वो अभी बोलने की स्थिति में नहीं है। आरोपी मां को भी गिरफ्तार किया जाएगा SSP प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि 25 अप्रैल की रात नाबालिग घर के पास खेत में अचेत अवस्था में पाई गई थी। जांच में पता चला कि बच्ची की मां का गांव के ही गोलू कुमार के साथ पिछले एक 1 साल से अधिक समय से अवैध संबंध था। बच्ची ने दोनों को अवैध संबंध बनाते देखा था। ये बात फैले नहीं, इसलिए बच्ची को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई। बच्ची जब बेहोश हो गई तब आरोपी गोलू कहलगांव में जाकर छिप गया था। छापेमारी कर उसे पकड़ा गया है। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। जांच में बालिका की मां की संलिप्तता भी सामने आई है। आरोपी मां की गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *