छतरपुर में ससुराल आए युवक की छत से गिरकर मौत:छत पर सोया था, सुबह खून से लथपथ मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर में ससुराल आए युवक की छत से गिरकर मौत:छत पर सोया था, सुबह खून से लथपथ मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले में एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब ससुराल में शामिल होने गए 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर मौत हो गई। घटना से दोनों परिवारों में शोक का माहौल है। गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में यह घटना सामने आई है, जहां ससुराल में आयोजित शादी समारोह के दौरान एक युवक की छत से गिरने के बाद मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, गढ़ीमलहरा क्षेत्र के एक गांव निवासी जितेंद्र अहिरवार अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ राजनगर विधानसभा क्षेत्र के धवाड़ गांव स्थित ससुराल में शादी में शामिल होने गया था। देर रात कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह करीब 12 बजे छत पर सोने चला गया। सुबह परिजन जागे तो वह छत से नीचे जमीन पर पड़ा मिला। सिर में गंभीर चोट, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित घटना में जितेंद्र के सिर में गंभीर चोट आई थी और काफी खून बह चुका था। परिजन उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक की पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में गहरा शोक छा गया है। मृतक के पिता कालीचरण अहिरवार ने बताया कि बेटा खुशी-खुशी शादी में गया था, लेकिन उसकी मौत की खबर ने पूरे परिवार को तोड़ दिया। वहीं ससुर मुकुंद अहिरवार ने कहा कि इस घटना से उनकी बेटी का घर उजड़ गया है। जांच में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *