बिलासपुर में गोमांस तस्करी करते मां-बेटी गिरफ्तार:सूटकेस से 10 KG मांस बरामद, ट्रेन में रायपुर से आई थीं, रेलवे स्टेशन के पास पकड़ाई

बिलासपुर में गोमांस तस्करी करते मां-बेटी गिरफ्तार:सूटकेस से 10 KG मांस बरामद, ट्रेन में रायपुर से आई थीं, रेलवे स्टेशन के पास पकड़ाई

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन के सामने पुलिस ने गुरुवार रात मां-बेटी को गोमांस के साथ पकड़ा है। दोनों ट्रॉली बैग में मांस छिपाकर अपने घर ले जा रही थीं। बताया जा रहा है कि मां-बेटी रायपुर से ट्रेन में सवार होकर बिलासपुर पहुंची थीं। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने ट्रॉली बैग से 10 किलो गांजा बरामद किया है। वहीं मामले की खबर मिलते ही हिंदू संगठन के सदस्य बड़ी संख्या में थाने पहुंचे। उन्होंने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को ज्ञापन सौंपा। वहीं, पुलिस को आशंका है कि इन महिलाओं का इस्तेमाल कूरियर के तौर पर किसी गिरोह ने किया है। फिलहाल पुलिस मां-बेटी से पूछताछ कर पुलिस गिरोह की जानकारी जुटा रही है। देखिए पहले ये तस्वीरें- सूचना के आधार पर कार्रवाई दरअसल गुरुवार रात तोरवा थाने की पेट्रोलिंग टीम गश्त पर थी, तभी सूचना मिली कि दो महिलाएं संदिग्ध हालत में ट्रॉली बैग लेकर रेलवे स्टेशन से बाहर निकल रही हैं और उनके पास गौमांस है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रजनीश सिंह अपनी टीम के साथ तुरंत स्टेशन के सामने पहुंचे। बताए गए हुलिए के आधार पर पुलिस ने रेहाना परवीन बानो (47) और अलीजा रजा (20) को रोक लिया, जब पुलिस ने उनके ट्रॉली बैग की तलाशी ली तो उसके अंदर पॉलिथीन में लिपटा हुआ करीब 10 किलोग्राम गौमांस बरामद हुआ। मौके पर मौजूद गवाहों ने उसकी पहचान गौमांस के रूप में की। पूछताछ में आरोपी महिलाओं ने मांस रखने की बात स्वीकार की, लेकिन इसके संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। रायपुर से बिलासपुर आई थी मां-बेटी पुलिस की पूछताछ में मां-बेटी ने बताया कि दोनों मगरपारा की रहने वाली हैं और वे रायपुर से ट्रेन में बैठकर बिलासपुर आई थीं। पुलिस ने जब उनसे गौमांस के बारे में पूछा, तो दोनों गोलमोल जवाब देती रहीं। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि मां-बेटी का इस्तेमाल कूरियर के तौर पर किसी गिरोह ने किया है। खबर मिलते ही हिंदू संगठन के सदस्य थाने पहुंचे गोमांस के साथ मां-बेटी की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के सदस्य बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए। उन्होंने गोमांस को लेकर विरोध जताया। साथ ही पुलिस से पूरे मामले के पीछे शामिल मास्टरमाइंड और गोमांस के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ……………………….. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… गणेश चतुर्थी पर गौ-मांस काटती युवती का VIDEO: बिलासपुर में हंगामा करने पर गौरक्षकों पर लाठी-डंडे और हथियार से हमला; 4 घायल छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गणेश चतुर्थी के दिन गौ मांस काटते युवती का एक वीडियो सामने आया है। जिसे लेकर गौ रक्षक और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद आरोपी पक्ष के लोगों ने कार्यकर्ताओं पर लाठी-डंडे और हथियार से हमला कर दिया। जिससे तनाव की स्थिति बन गई। पढ़ें पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *