हरियाणा के उपभोक्ताओं को अब वीटा दूध के लिए अधिक कीमत चुकानी होगी। द बल्लभगढ़ कोआपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर यूनियन लिमिटेड ने उत्पादन लागत और अन्य परिचालन खर्चों में वृद्धि के चलते विभिन्न श्रेणियों के दूध के दाम बढ़ाने का आदेश जारी किया है। नई दरें 20 मई 2026 की सुबह से लागू होंगी।
आदेश के अनुसार, अन्य प्रतिस्पर्धी ब्रांडों की कीमतों में बढ़ोतरी और बाजार परिस्थितियों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। संशोधित कीमतें वीटा मिल्क प्लांट, बल्लभगढ़ के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी क्षेत्रों में लागू होंगी।


